फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School Chalo Campaign: Answers have been sought from 28 poor districts like Lucknow, Kanpur, Director of Basic Education gave instructions to fulfill the target

स्कूल चलो अभियान : लखनऊ, कानपुर जैसे फिसड्डी 28 जिलों से जवाब तलब, बेसिक शिक्षा निदेशक ने दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Mon, 23 May 2022 11:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/राजन परिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/राजन परिहार Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 May 2022 11:02 AM IST
सार

लखनऊ, कानपुर समेत कई प्रमुख जिलों में भी 90 फीसदी से कम नामांकन हुआ है। शासन स्तर पर नामांकनों की  समीक्षा के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक ने फिसड्डी 28 जिलों से जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन
School Chalo Campaign: Answers have been sought from 28 poor districts like Lucknow, Kanpur, Director of Basic Education gave instructions to fulfill the target
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में नए बच्चों का नामांकन कराने में कई जिले पिछड़ गए हैं। इनमें सबसे पीछे महोबा है, यहां 56.52 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा हुआ है। अन्य पिछड़े जिलों में दूसरे से नौवें नंबर तक क्रमश: गोरखपुर, आगरा, बागपत, सोनभद्र, ललितपुर, औरैया, मथुरा व मैनपुरी जिले ऐसे हैं जहां नामांकन 75 फीसदी तक नहीं हो सका है।

विज्ञापन


लखनऊ, कानपुर समेत कई प्रमुख जिलों में भी 90 फीसदी से कम नामांकन हुआ है। शासन स्तर पर नामांकनों की  समीक्षा के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक ने फिसड्डी 28 जिलों से जवाब-तलब किया है। उन्होंने सभी जिलों को हरहाल में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी बीएसए को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


कहां, कितने प्रतिशत नामांकन
महोबा 56.52, गोरखपुर 64.26, आगरा 68.83, बागपत 69.45, सोनभद्र 70.99, ललितपुर 71.79, औरैया 71.96, मथुरा 72.76, मैनपुरी 73.66, बस्ती 75.40, एटा 75.73, मऊ 78.17, आजमगढ़ 78.65, सहारनपुर 79.43, सुल्तानपुर 79.90, गोंडा 80.06, श्रावस्ती 83.03, गाजियाबाद 83.34, संभल 84.22, फर्रुखाबाद 85.01, लखनऊ 85.39, कानपुर नगर 87.07, कन्नौज 87.83, सीतापुर 88.22, खीरी 88.63, कुशीनगर 88.64, बलरामपुर 88.84 और अयोध्या 89.56।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जुलाई में लक्ष्य पूरा करने की कोशिश
शासन व बेसिक शिक्षा विभाग ने समीक्षा कर जब तक इन जिलों को बकाया लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए, तब तक गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गईं। अधिकारियों के अनुसार एक-दो दिन के समय में कुछ जिलों ने अपने यहां नामांकन बढ़ाया भी है, लेकिन ज्यादातर जिलों की स्थिति ठीक नहीं हुई। ऐसे में अब जुलाई में स्कूल खुलने पर लक्ष्य पूरा करने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed