{"_id":"30eb5ef05312a526c088144946490aa5","slug":"school-bus-met-with-accident-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कूल बस हादसे का शिकार, 25 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कूल बस हादसे का शिकार, 25 बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में करीब 25 बच्चों को चोट आई है।
विज्ञापन
मोहनलालगंज के न्यू पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार सुबह उन्नाव के कालूखेड़ा सहित आसपास के गांवों से करीब 55 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। रास्ते में सिसेंडी के पास बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बस आगे जा रहे वाहन से टकरा गई।
इस हादसे में करीब 25 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सूचना पर बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्चों का इलाज कालूखेड़ा के निजी अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बस खटारा और छोटी है, इसमें जरूरत से ज्यादा बच्चे भर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य से कई बार इस बस को बदलने की मांग की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही से ही ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन