फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waterlogging in schools, problems for students

Lucknow News: विद्यालयों में जलभराव, विद्यार्थियों को दिक्कत

Tue, 12 Sep 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in schools, problems for students
रायबरेली में सोमवार को बेलीगंज कांपोजिट विद्यालय में बारिश से हुआ जलभराव। -संवाद
बारिश ने परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था की खोली पोल
विज्ञापन

अधिकारी नहीं देते ध्यान, मिट्टी भराई न होने से हुआ जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बारिश ने परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था की पोल खोल दी है। सोमवार को स्कूल खुले तो ज्यादातर विद्यालयों में जलभराव रहा। अधिकारियों के ध्यान न देने से हर बार बारिश में ज्यादातर स्कूल तालाब बन जाते हैं। आने-जाने वाल रास्ते भी खराब हैं। ऐसे में बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ा। मिट्टी भराई न होने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने से बारिश में जलभराव होता है। बारिश के कारण विद्यार्थी कम आए और शिक्षक समय से पहले स्कूल बंद कर चलते बने। शहर के राजकीय इंटर काॅलेज में ज्यादातर हिस्से में पानी भरा रहा। कंपोजिट विद्यालय बेलीगंज में गेट से लेकर कक्षाओं तक पानी भरा रहा। पूरे कल्लू के परिषदीय विद्यालय में भी पानी भरा रहा, जहां बच्चों को पानी से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ा। राही और अमावां विकास क्षेत्र के कई स्कूल परिसर में पानी भरा होने से बच्चों को दिक्कत हुई। इसी कारण कई स्कूलों में समय से पहले छुट्टी दे दी गई तो कहीं बच्चे जल्दी लौट गए। बछरावां विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर में विद्यालय परिसर जलमग्न रहा। बच्चे छुट्टी होने से पहले जाते दिखे। शिक्षक जल्दी स्कूल में ताला लगाकर चले गए। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक बरौला, खपुरा, चंदौली के प्राथमिक विद्यालयों मेें जलभराव की वजह से बच्चे परेशान हुए। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ज्यादा दिक्कत वाले स्कूलों मिट्टी भराने के लिए प्रधानों से बात की जा रही है।

इनसेट
टेस्ट को लेकर ऊहापोह, बरसात पर टिकी निगाहें
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को होने वाला कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण असेस्मेंट टेस्ट (एनएटी-1) बारिश की वजह से स्थगित हो गया। विद्यालयों में तैयारी पूरी थी और बच्चे भी काफी उत्साहित थे, लेकिन ऐन वक्त पर परीक्षा टलने से निराशा हाथ लगी। परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक के 88,183 बच्चों को भाग लेना था। सिर्फ इसी जिले में नहीं, बल्कि कई जिलों में परीक्षा स्थगित की गई है। अब कक्षा एक से तीन तक की परीक्षा 15 सितंबर को कराई जाएगी। कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा मंगलवार को होनी है, लेकिन इसे लेकर अभी ऊहापोह की स्थिति है। परीक्षा में कक्षा चार से आठ तक के एक लाख 46 हजार 832 बच्चों को भाग लेना है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हैं, लेकिन हर किसी की निगाहें बारिश पर लगी हुई हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बारिश ने कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं किया तो परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed