फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scholarship amount will increase from this year.

इस साल से ज्यादा मिलेगी स्कॉलरशिप

Sun, 11 Jan 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jan 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
Scholarship amount will increase from this year.

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति में इस साल से बढ़ोतरी की है। शनिवार को एक कार्यक्रम के लिए राजधानी पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने बताया कि यह वृद्धि एससी, एसटी, ओबीसी, किन्नर और घुमंतू जाति के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा हॉस्टल में रहने वालों के लिए आवासीय छात्रवृत्ति में भी रकम बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी की गई इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि बहुत से छात्र-छात्राएं पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन आर्थिक कमजोरी की वजह से उन्हें बीच में पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। छात्रवृत्ति की रकम बढ़ाए जाने से निश्चित रूप से शिक्षण संस्थानों में ड्रॉपआउट रेट में कमी आएगी।

विज्ञापन

पिछले सरकार से अधिक खर्च किया बजट

Scholarship amount will increase from this year.

मीडिया से मुखातिब थावर चंद गहलोत ने कहा कि बीजेपी की इस सरकार का पहला बजट ही यूपीए के समय से अधिक रहा। इसके अलावा इस सरकार को बने जितना समय हुआ है वर्ष 2013-14 के दौरान यूपीए सरकार ने कुल बजट का एक तिहाई ही उतने समय में खर्च किया था, जबकि इस साल की सरकार ने इतने समय में लगभग 75 फीसदी बजट खर्च किया।

उन्होंने कहा कि पहला बजट सरकार बनने के मात्र एक-डेढ़ माह में ही तैयार करना पड़ा, जिस कारण पुराने बजट में ही कुछ संशोधन किए गए लेकिन इस साल का बजट पहले से बेहतर और देश के विकास को तेज गति प्रदान करने वाला होगा।

वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 32 रुपये से कम और गांव में 26 रुपये से कम कमाने वाले को गरीब माना जाता है। गहलोत ने कहा कि पहले जब यह रकम निर्धारित हुई तो उस समय बनी समितियों के सुझाव पर उस समय के हिसाब से थी। वर्तमान सरकार ने योजना आयोग खत्म कर नीति आयोग बनाया है। आयोग जल्द ही इस पर भी वर्तमान समय के अनुसार पॉलिसी तैयार करेगा। निश्चित रूप से जनहित को ध्यान में रखते हुए नीति तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed