फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schedule of physical test for Agniveer rally recruitment may be released soon

UP News: अग्निवीर रैली भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द जारी हो सकता फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल; पढ़ें पूरी खबर

Fri, 18 Jul 2025 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 11:01 PM IST
सार

अग्निवीर रैली भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है। जल्द ही फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी हो सकता है। इसके लिए जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर ने मुख्य सचिव को जानकारी दी। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Schedule of physical test for Agniveer rally recruitment may be released soon
अग्निवीर भर्ती रैली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर भर्ती रैली की लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट को लेकर तैयारियां हो गई हैं। इसका शेड्यूल जल्द जारी होगा। इस संबंध में मुख्यालय क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (यूपी व उत्तराखंड) लखनऊ के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान मेजर जनरल ने राज्य में आगामी भर्ती रैलियों की तैयारी के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


अग्निवीर के विभिन्न श्रेणियों की सामान्य प्रवेश लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक कराई जा चुकी है। अब मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (यूपी एवं उत्तराखंड) लखनऊ अपने परिक्षेत्र में आने वाले सेना भर्ती कार्यालयों की भर्ती रैली की तैयारियों में जुट गया है। 
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बीम आदि शामिल हैं। शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी सेना भर्ती कार्यालयों की अलग-अलग भर्ती रैली तिथिवार शेड्यूल जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यालय क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत कुल 09 सेना भर्ती कार्यालय आते हैं। इनमें यूपी में छह लखनऊ, अमेठी, बरेली, आगरा, मेरठ व वाराणसी और उत्तराखंड में तीन अल्मोड़ा, लैंसडाउन व पिथौरागढ़ आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed