फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schedule changed of many trains from 15 february

आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो कृपया ध्यान दें! 15 से बदले समय पर चलेंगी ये गाड़ियां

Thu, 13 Feb 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Feb 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Schedule changed of many trains from 15 february
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ जंक्शन से सीतापुर के रास्ते लखीमपुर जाने वाली ट्रेनें 15 फरवरी से बदले टाइमटेबल पर चलेंगी। इसके अतिरिक्त गोरखपुर-लखीमपुर एक्सप्रेस व लखनऊ जंक्शन-लखीमपुर पैसेंजर ट्रेन का दायरा बढ़ा है। ये अब मैलानी तक चलेंगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 14 फरवरी को लखीमपुर मैलानी रेलखंड शुरू हो रहा है।

लखीमपुर के लोकसभा सांसद अजय मिश्र टेनी मैलानी जंक्शन पर दोपहर दो बजे लखीमपुर-मैलानी रूट पर आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने पर उद्घाटन करेंगे। बड़ी लाइन पर गाड़ियों के संचालन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। ऐसे में 14 फरवरी को गोरखपुर से चलकर 15 को लखनऊ जंक्शन पहुंचने वाली गोरखपुर लखीमपुर एक्सप्रेस का नाम भी गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस हो जाएगा। वह मैलानी तक जाएगी।
विज्ञापन



 

गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस सवा सात बजे लखनऊ पहुंचेगी

Schedule changed of many trains from 15 february
15009 गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस
गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 14 फरवरी को गोरखपुर से रात 10 बजे चलकर 15 की सुबह सवा सात बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 7.55 बजे चलकर सुबह 11.20 बजे लखीमपुर, फिर गोला गोकरननाथ से दोपहर 12.12 बजे होते हुए दोपहर एक बजे मैलानी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मैलानी से शाम 4.50 बजे छूटकर 5.26 बजे गोला गोकरननाथ, 6.20 बजे लखीमपुर होते हुए सुबह 7.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

55062 डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर
डालीगंज से सुबह 10.30 बजे चलकर मोहिबुल्लापुर 10.42 बजे, बीकेटी 10.54 बजे, इटौंजा 11.05 बजे, अटरिया 11.18 बजे, मनवा हाल्ट 11.25 बजे, सिधौली 11.36 बजे, सुरेचा हाल्ट 11.45 बजे, कमलापुर दोपहर 12 बजे, जलालपुर हाल्ट 12.10 बजे, खैराबाद 12.22 बजे और सीतापुर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।

55064 लखनऊ-जंक्शन सीतापुर
ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 11.55 बजे, ऐशबाग दोपहर 12.08 बजे, लखनऊ सिटी 12.17 बजे, डालीगंज 12.25 बजे, मोहिबुल्लापुर 12.34 बजे, बीकेटी 12.44 बजे, इटौंजा 12.55 बजे, अटरिया दोपहर 1.07 बजे, मनवा हाल्ट 1.13 बजे, सिधौली 1.24 बजे, सुरेचा हाल्ट 1.32 बजे, कमलापुर 1.43 बजे, जलालपुर हाल्ट 1.56 बजे, खैराबाद 2.08 बजे और सीतापुर 2.25 बजे पहुंचेगी।
 

55066 लखनऊ जंक्शन मैलानी

Schedule changed of many trains from 15 february
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ जंक्शन शाम 5.25 बजे, ऐशबाग 5.38 बजे, लखनऊ सिटी 5.47 बजे, डालीगंज 5.55 बजे, मोहिबुल्लापुर 6.04 बजे, बीकेटी 6.14 बजे, इटौंजा 6.25 बजे, अटरिया 6.37 बजे, मनवा हाल्ट 6.43 बजे, सिधौली 6.54 बजे, सुरेचा हाल्ट 7.02 बजे, कमलापुर 7.10 बजे, जलालपुर हाल्ट 7.19 बजे, खैराबाद 7.39 बजे, सीतापुर रात आठ बजे, भुर्जिहा बड़ागांव हाल्ट 8.14 बजे, झरेखापुर 8.21 बजे, परसेहरामल हाल्ट 8.28 बजे, हरगांव 8.36 बजे, ओयल हाल्ट 8.44 बजे, कादीपुर सानी हाल्ट 8.51 बजे, खीरी टाउन हाल्ट 8.58 बजे, लखीमपुर 9.12 बजे, देवकली हाल्ट 9.23 बजे, फरदहा 9.34 बजे, रजागंज हाल्ट 9.45 बजे, बहेलिया बुजुर्ग हाल्ट 9.52 बजे, गोला गोकरननाथ 10.04 बजे, बांकेगंज 10.19 बजे और मैलानी 11 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed