{"_id":"67af85bb45bd3dddc90f2dfd","slug":"scavengers-who-went-to-drop-wood-were-misbehaved-with-beaten-up-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109449-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लकड़ी गिराने गए सफाईकर्मियों से की अभद्रता, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लकड़ी गिराने गए सफाईकर्मियों से की अभद्रता, पीटा
Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। शब-ए-बरात पर मस्जिदों पर अलाव के लिए लकड़ी गिराने गए नगर पालिका परिषद भिनगा के सफाई कर्मियों का बृहस्पतिवार को मोबाइल छीन लिया गया। विरोध पर उन्हें जाति सूचक गाली देते हुए मारा-पीटा। कोतवाली पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में केस दर्ज करने से नाराज सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को भिनगा कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।
भिनगा कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में नगर पालिका कर्मी व मोहल्ला मंगल भट्ठा निवासी धर्मेंद्र बाल्मीकि, विशाल डोम, विजय डोम, ट्रैक्टर चालक घनश्याम व कार्यालय सहायक दिनेश कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को शब-ए-बरात को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र में सभी मस्जिदों पर लकड़ी गिराने गए थे। जब लकड़ी गिराने मंगलभट्ठा पहुंचे तो वहां मौजूद राजू उर्फ नदीम अहमद ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लकड़ी गिराने के बाद जब कर्मी राजू का फोटो लेने लगे तो उसने मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जातिसूचक गाली देते हुए धर्मेंद्र, विशाल व विजय की पिटाई कर दी। पांचों कर्मियों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन एससी-एसटी की धारा न लगाने से नाराज सफाई कर्मियों ने शुक्रवार कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट में अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।