{"_id":"5a72b1464f1c1baa1b8b4ce3","slug":"scania-bus-service-is-started-from-lucknow-to-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के लिए लखनऊ से सीधी बस सेवा शुरू, दिल्ली जाने वाली स्कैनिया अब जयपुर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के लिए लखनऊ से सीधी बस सेवा शुरू, दिल्ली जाने वाली स्कैनिया अब जयपुर तक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
scania buses
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने एक फरवरी से लखनऊ और हरिद्वार के बीच सुपर लग्जरी बस स्कैनिया का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
चारबाग बस अड्डे से स्कैनिया बस सुबह 7 बजे रवाना हुई, यह बस कैसरबाग बस अड्डे से सवारियां लेकर सीतापुर होकर हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं लखनऊ से दिल्ली को जाने वाली स्कैनिया बस अब जयपुर तक जाएगी।
विज्ञापन
एक फरवरी से ही लखनऊ और कोटा के बीच जनरथ बस सेवा भी शुरू की गई है। आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद तिवारी ने बताया कि हरिद्वार के लिए यूपी 70 एफटी 2355 नंबर की स्कैनिया बस चलेगी, जिसमें एक यात्री का लखनऊ से हरिद्वार का 542 किमी का किराया 1287 रुपये है।
विज्ञापन
यह स्कैनिया सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद यूपी बॉर्डर होते हुए हरिद्वार तक जाएगी।
उन्होंने बताया कि चारबाग अड्डे से शाम 5:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली स्कैनिया एसी बस का विस्तार अब जयपुर तक किया गया है। दिल्ली से जयपुर का किराया 674 रुपये होगा।