फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam on the name of schools in sultanpur.

स्कूलों के नाम पर फर्जीवाड़ा, विधायक व सांसद निधि से 32 लाख हड़पे, डीएम ने कहा- वापस लो पैसा

Mon, 18 Jun 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Mon, 18 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
scam on the name of schools in sultanpur.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र में विद्यालय का निर्माण कराए बिना ही विधायक व सांसद निधि से 32 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। यह खुलासा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जांच में हुआ है। जांच में पता चला कि जिन तीन विद्यालयों के नाम निधि ली गई, वे संचालित ही नहीं हो रहे हैं। बीएसए की रिपोर्ट पर डीएम ने विधायक व सांसद निधि से ली गई राशि को वापस कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, लंभुआ क्षेत्र के कोथरा कलां में वर्ष 2003 में श्री लालजी शिक्षण संस्थान प्राथमिक विद्यालय, श्री लालजी संस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय व रामरती सिंह बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के नाम से मान्यता ली गई थी।  लेकिन विद्यालय संचालित नहीं हो रहे थे। इस बीच सांसद व विधायक निधि हड़पने के संबंध में एक शिकायत पर डीएम ने बीएसए को जांच करने का निर्देश दिया। बीएसए ने दो सदस्यीय टीम से जांच कराई तो चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


दो सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची तो मौके पर तीनों विद्यालय संचालित होते नहीं पाए गए। मौके पर विद्यालय भवन तक नहीं पाया गया। जांच रिपोर्ट की मानें तो इन्हीं तीनों विद्यालयों के नाम विधायक व सांसद निधि से अध्ययन कक्ष व बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए अलग-अलग किस्तों में 32 लाख 70 हजार रुपये प्रबंधक द्वारा लिए गए थे। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। डीएम विवेक ने सीडीओ को तीनों विद्यालयों के नाम पर जारी विधायक व सांसद निधि को वापस कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता समाप्त की जाएगी : बीएसए

scam on the name of schools in sultanpur.
प्रतीकात्मक तस्वीर

बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि कोथराकलां में श्री लालजी शिक्षण संस्थान प्राथमिक विद्यालय, श्री लालजी शिक्षण संस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा रामरती सिंह बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के रूप में कोई भी विद्यालय संचालित नहीं है। विद्यालय की मान्यता तथ्यों को छुपाकर वर्ष 2003 में ली गई थी। मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

निधि वापसी की होगी कार्रवाई : सीडीओ
सीडीओ राधेश्याम ने बताया कि कोथराकलां में फर्जी तरीके से विधायक व सांसद निधि लेने के मामले में डीएम का पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द ही नियमानुसार निधि वापसी की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed