फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam in uttar pradesh transport corporation in lucknow.

ऑनलाइन बस टिकट का पोर्टल हैक कर लाखों का घोटाला, बुकिंग रोकी गई

Thu, 05 Jul 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
scam in uttar pradesh transport corporation in lucknow.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल को हैक कर लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। इस खुलासे के बाद निगम ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर रोक लगा दी है। मामले की जांच परिवहन निगम और एचडीएफसी बैंक की संयुक्त टीम कर रही है। इस पूरे प्रकरण में आईटी कंपनी ट्राइमेक्स और परिवहन निगम के अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद नहीं ली गई है।

विज्ञापन


यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि बीते मंगलवार को एक व्यक्ति ने एसी बस का ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। टिकट तो बन गया पर उसके खाते से किराये की कटौती नहीं हुई। उसने इसकी शिकायत प्रबंध निदेशक से की, जिसके बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) केएसएन मूर्ति की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन


गेटवे पेमेंट से करते थे हेराफेरी
जांच कमेटी में शामिल एक अधिकारी की मानें तो एचडीएफसी बैंक का गेटवे पेमेंट पिछले एक साल से हैक किया गया था। बिना रकम पेमेंट किए रोजाना हजारों रुपये के टिकट जारी किए जा रहे थे। जांच के दौरान तीन जुलाई की बुकिंग में 54 केस ऐसे पाए गए, जिनके किराए के 70 हजार रुपये निगम के खाते में ट्रांसफर नहीं हुए। यह टिकट कहां से बुक हुए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। अब जून में बुक हुए टिकटों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ट्रांजक्शन सक्सेजफुल, फिर डिनाई

जांच कर रहे कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि टिकट बुक करते ही बैंक ट्र्रांजक्शन सक्सेजफुल हुआ और टिकट जनरेट हो गया, बाद में बैंक ने ही ट्रांजक्शन को डिनाई (अस्वीकार) कर दिया। यह रकम परिवहन निगम को नहीं मिली है।

मामले पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक एचएस गाबा का कहना है कि परिवहन निगम एवं एचडीएफसी की टीम संयुक्त रूप से मुख्यालय में जांच कर रही है। जून में ऑनलाइन बुक टिकट का ब्यौरा निकाला जा रहा है। जरूरत पड़ी तो केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed