एनएचएम मे गड़बड़ी के बाद भर्ती का संशोधित परिणाम जारी, पहले चयनित 258 अभ्यर्थी बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में एएनएम, नर्सेज व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर जीएम एचआर संदीप सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है। सक्सेना पर ही इस भर्ती प्रक्रिया के मूल्यांकन व सुनवाई से संबंधित जिम्मेदारी थी। देर रात नया संशोधित परिणाम भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी कर दिया।
नए परिणाम आने पर पहली लिस्ट में चयनित 258 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इनके प्राप्तांक भारत सरकार की कट ऑफ गाइड लाइन के अनुरूप नहीं थे।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार देर रात जिलेवार संशोधित परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सामान्य वर्ग में 33 फीसदी, ओबीसी में 30 और एससी-एसटी में 24 फीसदी प्राप्तांक वालों का परिणाम घोषित किया गया है। अब कुल 3814 अभ्यर्थी ही रह गए हैं।
एनएचएम ने 22 जुलाई को एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट व पीआरओ की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 5 नवंबर को परीक्षा हुई और 22 दिसंबर को रिजल्ट घोषित हो गया। लेकिन गड़बड़ी की बात पता चलने के बाद हंगामा मच गया। पहले जारी किए गए परिणाम में 3 और 8 अंक वालों का तो चयन हो गया था, लेकिन 18 और 64 नंबर पाने वाले अभ्यर्थी चयन सूची से बाहर हो गए थे।
पढ़ें:- IAS अधिकारियों पर मोदी सरकार सख्त, कहा- संपत्ति का ब्योरा दो वरना विदेशी तैनाती नहीं
इन पदों पर होनी है भर्ती
एएनएम--2809
स्टाफ नर्स--1386
लैब टेक्नीशियन--409
लैब अटेंडेंट--66
पीआरओ--18
परीक्षा कराने वाली एजेंसी को एनएचएम ने दी क्लीनचिट
एनएचएम ने परीक्षा कराने वाली कोलकाता की एजेंसी को क्लीनचिट दे दी है। एनएचएम ने भर्ती परीक्षा कराने के लिए कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड एग्जामिनेशन मैनेजमेंट (आईईईएम) को ठेका दिया था।
इसी एजेंसी ने परीक्षा कराई और रिजल्ट एनएचएम के अधिकारियों को दिया। मिशन के अधिकारियों ने भी रिजल्ट जांचे बिना इसे सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करा दिया। अब परिणाम में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर एजेंसी और एनएचएम पर उंगलियां उठ रहीं हैं।
एनएचएम के महाप्रबंधक एचआर संदीप सक्सेना ने दावा किया था कि जिस एजेंसी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसका चयन भारत सरकार ने किया है। इसलिए किसी गड़बड़ी की संभावना नहीं है। अभी जो परिणाम जारी किए गए हैं वह अंतिम नहीं हैं। उन्होंने स्क्रीनिंग के बाद 24 घंटे के अंदर अंतिम मेरिट सूची जारी करने की बात कही थी।
परीक्षा कार्यक्रम पर एक नजर
ऑनलाइन आवेदन--22 जुलाई 2017 से
अंतिम तिथि--14 अगस्त 2017
एडमिट कार्ड जारी--28 अक्टूबर 2017 से
परीक्षा की तिथि--05 नवंबर 2017
परिणाम घोषित--22 दिसंबर 2017