फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government asks IAS officers to submit assets details or lose foreign postings

IAS अधिकारियों पर मोदी सरकार सख्त, कहा- संपत्ति का ब्योरा दो वरना प्रमोशन नहीं

Wed, 27 Dec 2017 05:18 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Wed, 27 Dec 2017 05:18 AM IST
विज्ञापन
Modi government asks IAS officers to submit assets details or lose foreign postings

केंद्र सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों को अगले महीने तक अपनी संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जो अधिकारी ऐसा नहीं करेंगे उन्हें प्रमोशन और विदेश में पोस्टिंग के लिए जरूरी सतर्कता मंजूरी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने केंद्र सरकार के सभी विभागों, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 31 जनवरी, 2018 तक सभी आईएएस अधिकारियों की अचल संपत्ति का रिटर्न दाखिल करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


डीओपीटी के 4 अप्रैल, 2011 के निर्देशानुसार तय समयसीमा के भीतर अचल संपत्ति के रिटर्न नहीं जमा करवाने वाले आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन और विदेश में तैनाती के लिए आवश्यक सतर्कता मंजूरी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीओपीटी के एक अधिकारी ने बताया कि यह रिटर्न भरने के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल भी डिजाइन किया गया है। अधिकारी रिटर्न की हार्ड कॉपी को इस मॉड्यूल पर अपलोड कर सकते हैं। मालूम हो कि देशभर में इस समय 5004 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed