फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam in nhm nursing exam

एनएचएम मे गड़बड़ी के बाद भर्ती का संशोधित परिणाम जारी, पहले चयनित 258 अभ्यर्थी बाहर

Thu, 28 Dec 2017 12:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
scam in nhm nursing exam
demo pic

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में एएनएम, नर्सेज व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर जीएम एचआर संदीप सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है। सक्सेना पर ही इस भर्ती प्रक्रिया के मूल्यांकन व सुनवाई से संबंधित जिम्मेदारी थी। देर रात नया संशोधित परिणाम भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी कर दिया।

विज्ञापन


नए परिणाम आने पर पहली लिस्ट में चयनित 258 अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इनके प्राप्तांक भारत सरकार की कट ऑफ गाइड लाइन के अनुरूप नहीं थे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार देर रात जिलेवार संशोधित परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सामान्य वर्ग में 33  फीसदी, ओबीसी में 30 और एससी-एसटी में 24 फीसदी प्राप्तांक वालों का परिणाम घोषित किया गया है। अब कुल 3814 अभ्यर्थी ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम ने 22 जुलाई को एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट व पीआरओ की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 5 नवंबर को परीक्षा हुई और 22 दिसंबर को रिजल्ट घोषित हो गया।  लेकिन गड़बड़ी की बात पता चलने के बाद हंगामा मच गया। पहले जारी किए गए परिणाम में 3 और 8 अंक वालों का तो चयन हो गया था, लेकिन 18 और 64 नंबर पाने वाले अभ्यर्थी चयन सूची से बाहर हो गए थे।

पढ़ें:- IAS अधिकारियों पर मोदी सरकार सख्त, कहा- संपत्ति का ब्योरा दो वरना विदेशी तैनाती नहीं

इन पदों पर होनी है भर्ती
एएनएम--2809
स्टाफ नर्स--1386
लैब टेक्नीशियन--409
लैब अटेंडेंट--66
पीआरओ--18

परीक्षा कराने वाली एजेंसी को एनएचएम ने दी क्लीनचिट

scam in nhm nursing exam
डेमो इमेज

एनएचएम ने परीक्षा कराने वाली कोलकाता की एजेंसी को क्लीनचिट दे दी है। एनएचएम ने भर्ती परीक्षा कराने के लिए कोलकाता के इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड एग्जामिनेशन मैनेजमेंट (आईईईएम) को ठेका दिया था।

इसी एजेंसी ने परीक्षा कराई और रिजल्ट एनएचएम के अधिकारियों को दिया। मिशन के अधिकारियों ने भी रिजल्ट जांचे बिना इसे सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करा दिया। अब परिणाम में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर एजेंसी और एनएचएम पर उंगलियां उठ रहीं हैं।

एनएचएम के महाप्रबंधक एचआर संदीप सक्सेना ने दावा किया था कि जिस एजेंसी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसका चयन भारत सरकार ने किया है। इसलिए किसी गड़बड़ी की संभावना नहीं है। अभी जो परिणाम जारी किए गए हैं वह अंतिम नहीं हैं। उन्होंने स्क्रीनिंग के बाद 24 घंटे के अंदर अंतिम मेरिट सूची जारी करने की बात कही थी।

परीक्षा कार्यक्रम पर एक नजर
ऑनलाइन आवेदन--22 जुलाई 2017 से
अंतिम तिथि--14  अगस्त 2017
एडमिट कार्ड जारी--28 अक्टूबर 2017 से
परीक्षा की तिथि--05 नवंबर 2017
परिणाम घोषित--22 दिसंबर 2017

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed