फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam in merit list of NEET PG

नीट पीजी की मेरिट लिस्ट में धांधली का आरोप, स्टूडेंट्स ने दायर की याचिका

Sat, 12 May 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 May 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
scam in merit list of NEET PG
- फोटो : डेमो
यूूपी नीट पीजी 2018 की मेरिट लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि काउंसलिंग की सीटें स्टेट मेरिट लिस्ट के बजाय ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट और आरक्षण के आधार पर भरी गई हैं। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट सोमवार को इस मामले में सुनवाई करेगा।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता डॉ. जयप्रकाश और डॉ. प्रवीण ने बताया कि एमसीआई के नियम के अनुसार ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भर जाने के बाद बची हुई सीटें राज्य को सौंप दी जाती हैं। राज्य इन सीटों पर अपने नियम और आरक्षण के  हिसाब से दाखिले देता है। ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले होने से राज्य के अभ्यर्थियों, विशेषकर सरकारी सेवा वाले डॉक्टरों को नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


राज्य की मेरिट पर दाखिले होने पर अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को दाखिला नहीं मिलेगा, साथ ही उत्तर प्रदेश के आरक्षण नियमों का पालन भी नहीं हो सकेगा। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि आठ मई को दो बार मेरिट सूची अपलोड करने के 15 मिनट बाद ही हटा ली गई थी। गड़बड़ी का आलम यह है कि  एक ही अभ्यर्थी को ऑल इंडिया मेरिट तथा स्टेट मेरिट लिस्ट दोनों से सीट आवंटित कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed