फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam in homeguard recruitment in uttar pradesh.

होमगार्ड की भर्ती में बड़े घोटाले का भंडाफोड़, भर्तियां निरस्त, दो बड़े अफसरों पर गिरी गाज

Fri, 11 May 2018 09:26 AM IST
सैयद यासिर रजा/अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
 scam in homeguard recruitment in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

शासन से अनुमति लिए बिना इलाहाबाद में होमगार्ड के पद पर 70 जवानों की भर्ती करने का बड़ा घोटाला सामने आया है। शासन की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त करते हुए इलाहाबाद में तैनात होमगार्ड विभाग के कमांडेंट को निलंबित कर दिया गया है। वहां के डिप्टी कमांडेंट जनरल को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले महीने डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार के निर्देश पर होमगार्ड विभाग में 85 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें 70 पदों पर आनन फानन में भर्ती प्रक्रिया पूरे करते हुए चयनित जवानों को प्रशिक्षण के लिए भी बुला लिया गया। आरोप है कि इस भर्ती के लिए शासन से अनुमति नहीं ली गई।
विज्ञापन


भर्ती के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) चिप के साथ दौड़ प्रक्रिया को अंजाम देने वाली एजेंसी की ओर से भी अभ्यर्थियों को नंबर देने में मनमानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को इसकी शिकायत मिलने पर प्रमुख सचिव होमगार्ड कुमार कमलेश ने पूरे मामले की जांच के लिए फैजाबाद के डिप्टी कमांडेंट जनरल शरत् चंद्र त्रिपाठी और होमगार्ड मुख्यालय के वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी सुनील कुमार को जांच के लिए इलाहाबाद भेजा। जांच के दौरान पता चला कि इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से मनमानी की गई है।

रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया और इलाहाबाद के कमांडेंट प्रिय व्रत सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं, डिप्टी कमांडेंट जनरल एसी उपाध्याय को होमगार्ड मुख्यालय लखनऊ से संबद्घ कर दिया गया। उपाध्याय के स्थान पर जांच अधिकारी शरत् चंद्र त्रिपाठी को ही इलाहाबाद का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया। वहीं कमांडेंट के स्थान पर भदोही जिले के कमांडेंट अमित कुमार पांडेय को इलाहाबाद भेज दिया गया।

भर्ती के लिए दिया गया समय 30 दिन, 15 दिन में ही प्रक्रिया पूरी, डीजी मुख्यालय की भूमिका भी संदिग्ध

 scam in homeguard recruitment in uttar pradesh.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड मुख्यालय की ओर से 28 मार्च को पत्र भेज कर सभी जिलों में 30 दिनों के अंदर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। इलाहाबाद ने यह प्रक्रिया 15 दिन से भी कम समय में पूरी कर ली।

होमगार्ड मुख्यालय के डिप्टी कमांडेंट जनरल एसके सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि इलाहाबाद की तर्ज पर पूरे प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। सूत्रों का कहना है कि दौड़ परीक्षा कराने वाली एजेंसी से लेकर पूरी भर्ती प्रक्रिया होमगार्ड मुख्यालय के निर्देश पर की गई है।

मामले पर  होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री अनिल राजभर का कहना है कि इलाहाबाद में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। भर्ती प्र्रिकया को निरस्त किया जा रहा है। कमांडेंट के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। अभी मैं क्षेत्र में हूं इसलिए इससे अधिक जानकारी मेरे पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed