फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SC-ST commission chairman gave instructions to file FIR in the case of collage of Akhilesh's face with Baba Sa

UP: एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष ने दिए FIR के निर्देश, बाबा साहब के साथ अखिलेश के चेहरे के कोलाज का मामला

Wed, 30 Apr 2025 10:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Apr 2025 10:31 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बाबा साहब के चेहरे का कोलाज बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मामले में कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
SC-ST commission chairman gave instructions to file FIR in the case of collage of Akhilesh's face with Baba Sa
सपा कार्यालय के बाहर लगी इस होर्डिंग पर हुुआ था विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बाबा साहब के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चेहरे का कोलाज लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि वे दोषियों के विरुद्ध एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करें। साथ ही की गई कार्रवाई से आयोग को 5 मई तक अवगत कराएं।

विज्ञापन


रावत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा की लोहिया वाहिनी विंग की होर्डिंग में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आधी तस्वीर काटकर उस हिस्से में अखिलेश यादव की तस्वीर लगाना बाबा साहब का घोर अपमान और एक निंदनीय कार्य है। यह एससी-एसटी की आस्था के साथ खिलवाड़ है। बाबा साहब का यह अपमान यह समाज सहन नहीं करेगा। सपा ने हमेशा बाबा साहब और दलितों का अपमान किया है। सपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


गोंडा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला, बोले- उन्हें आंबेडकर के बराबर दिखाना आंबेडकर का अपमान
डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ के मामले को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। शहर के आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सपा लोहिया वाहिनी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ कर अखिलेश यादव के चेहरे में जोड़ा गया है। जिससे बाबा साहब का अपमान हुआ है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक नंदकिशोर नंदू ने कहा कि अखिलेश यादव को बाबा साहब के बराबर दर्शाने का प्रयास किया गया है। संविधान के निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब का अपमान करने का किसी को भी हक नहीं है।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मनोज पांडेय, राजेश राय चंदानी, अनुपम प्रकाश मिश्र, संदीप पांडेय, नीरज मौर्य, विवेक मणि श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय राजभर, प्रिंस चौरसिया आदि मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed