फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sc st commission claim that hanuman was from scheduled tribe caste

दलित नहीं जनजाति के थे हनुमान, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने किया दावा

Thu, 29 Nov 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Nov 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
sc st commission claim that hanuman was from scheduled tribe caste
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नन्द कुमार

भगवान हनुमान दलित जाति नहीं बल्कि जनजाति से संबंध रखते थे। यह दावा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नन्द कुमार ने गुरुवार को किया। हनुमान के गोत्र का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पवनपुत्र और केसरीनंदन कहे जाने वाले महावीर बजरंग बली हनुमान दरअसल दलित नहीं, जनजाति के थे। आदिवासियों में कई जनजातियों का गोत्र वानर होता है। इसी आधार पर हनुमान को वानर कहा गया।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नन्द कुमार साई ने कहा सच यह है कि परम बलशाली प्रभु श्रीराम के परमभक्त, कन्दमूल और फल खाने वाले वनवासी हनुमान वास्तव में जनजाति के ही थे।
विज्ञापन


नन्द कुमार का यह बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताए जाने के बाद आया है। राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने बजरंगबली को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था। योगी के मुताबिक बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं जो खुद वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed