{"_id":"65d6da319880473c340c92d7","slug":"sbsp-mlas-meet-to-cm-yogi-adityanath-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: सुभासपा विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात, एनडीए प्रत्याशी को समर्थन का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: सुभासपा विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात, एनडीए प्रत्याशी को समर्थन का किया एलान
Thu, 22 Feb 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:52 AM IST
सार
राज्यसभा चुनाव में सुभासपा के सभी विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है। भाजपा ने इन चुनाव में आठ प्रत्याशी उतारे हैं जिनमें से सात का निर्वाचन होना तय है जबकि एक प्रत्याशी के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिले सुभासपा के विधायक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
सुभासपा के सभी विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद थे।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जिनमें से सात का निर्वाचन तय है जबकि आठवें उम्मीदवार के लिए मतदान होगा। जिसके लिए सुभासपा के विधायकों ने समर्थन देने की बात कही है।
वहीं, सपा ने तीन प्रत्याशी उतारे हैं। जिनमें से दो की जीत तय है जबकि एक के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस के साथ लोकसभा के लिए गठबंधन का एलान होने के साथ ही सपा को कांग्रेस के भी दो विधायकों का समर्थन मिलना तय हो गया है। सपा विधायक पल्लवी पटेल ने वोट न करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
सुभासपा के सभी विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद थे।
राज्यसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सभी माननीय विधायक एनडीए के साथ है ।@SBSP4INDIA (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @oprajbhar जी सहित सभी माननीय विधायक कल शाम को 5 कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक कर सभी माननीय… pic.twitter.com/VCMU3tBwFR
— Arun Rajbhar - अरुन राजभर (@ArunrajbharSbsp) February 22, 2024