{"_id":"a8cecaa76dbb466f4b559703c008f6cb","slug":"sbi-women-s-club-distributed-useful-goods-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई महिला क्लब ने दिया स्कूल में दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई महिला क्लब ने दिया स्कूल में दान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
ग्रामोत्थान कार्यक्रम के तहत भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब ने राजधानी के मोहनलालगंज के भसण्डा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में उपयोगी वस्तुओं का दान किया।
विज्ञापन
क्लब की अध्यक्षा शैलजा दुबे ने विद्यालय को वाटर प्योरीफायर एवं दरियां प्रदान की।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री, पेंसिल बाक्स और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की। कार्यक्रम में अध्यक्षा शैलजा दुबे के साथ सुजाता बाबू, रश्मि श्रीवास्तव, अरुणा एस कुमार, अमरलता, कल्पना जोशी एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन