{"_id":"688692bb65c8bc11850af7e4","slug":"sawan-swayed-in-the-rain-of-malinis-songs-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1313040-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मालिनी के गीतों की बारिश में झूमा सावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मालिनी के गीतों की बारिश में झूमा सावन
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पुस्तक भेंट करतीं पद्मश्री मालिनी अवस्थी। -संवाद
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में रविवार की शाम सावन के गीतों में यूं सराबोर हुई कि दर्शक मंत्रमुग्ध होकर लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को दिल थामकर सुनते रहे। मनभावन सावन की थीम पर सजे मंच पर गीतों की बारिश ने श्रोताओं को तर-ब-तर कर दिया।
सोनचिरैया संस्था की ओर से आयोजित इस आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। घेरि घेरि आए बदरिया कारी... से मालिनी अवस्थी से शुरुआत की। सावन का महीना पवन करे सोर जियरा रे झूमे ऐसे जैसे बन मा नाचे मोर... गीत जब उन्होंने गाया तो दर्शक झूम उठे।
पद्मश्री विद्या विंदु सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, समाजसेविका नम्रता पाठक, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रस्तोगी और सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, सितार वादक साहित्य नाहर, भातखंडे विवि की कुलपति मांडवी सिंह, लखनऊ दूरदर्शन के उप निदेशक आत्म प्रकाश मिश्र, हास्य कवि सर्वेश अस्थाना, पंकज प्रसून, संगीतकार हेम सिंह, मुग्धा जी, पुष्कर अवस्थी और कामेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
...तो मैं भी एक गीत गा देती : आनंदीबेन पटेल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को समारोह की शुरुआत में मालिनी अवस्थी ने अपनी पुस्तक चंदन किवाड़ भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में जब कहा कि मालिनी बहुत अच्छा गाती हैं और अगर मुझे भी गाना आता तो एक गीत जरूर सुनाती। कहा, हम तो केवल शिकायतें सुनते हैं, आज गीत सुनेंगे।