फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saw the identity cards of the lawyers, searched the litigants

Lucknow News: वकीलों का देखा परिचय पत्र, वादकारियों की ली तलाशी क्रासर दीवानी कचहरी परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा, सामान की स्कैनिंग की गई फोटो संख्या 1, 2, 3, 4

Mon, 03 Jul 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Saw the identity cards of the lawyers, searched the litigants
रायबरेली। दीवानी कचहरी में प्रवेश के लिए सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। वकीलों का परिचयपत्र देखकर अंदर जाने दिया गया, जबकि वादकारियों की तलाशी और उनके साथ लाए गए सामान की मशीन से स्कैनिंग कराई गई। अधिवक्ताओं ने भी बिना किसी एतराज के परिचय पत्र दिखाने के बाद परिसर में प्रवेश किया। इसको लेकर आपाधापी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय के साथ सबकी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। अधिवक्ताओं को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की ओर से जारी परिचय पत्र लेकर आना अनिवार्य किया गया है। ऐसा निर्णय उच्च न्यायालय व बार काउंसिल की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में लिया गया है। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार बिना परिचय पत्र के अधिवक्ताओं का परिसर में प्रवेश सोमवार से प्रतिबंधित कर दिया गया है। बार के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बारिश की वजह से सोमवार को जांच प्रभावित हुई। पहले दिन बिना पंजीकरण के कोई अधिवक्ता नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिना परिचय पत्र के प्रवेश करने वाले अधिवक्ता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि बिना पंजीकरण अधिवक्ता के रूप में कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ की जा रही इस कार्यवाही में सहयोग करने की भी अपील की। न्यायालय चौकी प्रभारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है। जांच में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। जांच के बाद ही लोगों को परिसर में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed