{"_id":"5af7f1f24f1c1bde408b4e60","slug":"savitribai-phule-will-protest-in-collectorate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जिन्ना को बताया महापुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जिन्ना को बताया महापुरुष
Mon, 14 May 2018 02:39 AM IST
भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जिन्ना को बताया महापुरुष
भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जिन्ना को बताया महापुरुष
Updated Mon, 14 May 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया है। पीडब्लूडी डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि यह मैं नहीं कह रही बल्कि, देश की सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश कह रहे हैं। उन्होंने बहुजन समाज के उत्पीड़न के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का एलान भी किया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने शनिवार को यहां कहा कि बहुजन समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षण खत्म कर संविधान में संशोधन की बात कही जा रही है। दलितों की हत्याएं हो रही हैं। लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
इसके खिलाफ वह नमो बुद्धाय समिति अक्षयबर कनौजिया के साथ रैली कर बहुजन समाज को जागरूक करने का काम कर रही हैं। सांसद ने बताया कि वर्तमान समय में देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह बात देश की सर्वोच्च अदालत के चार न्यायाधीश भी कह चुके हैं।
सांसद ने कहा कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी। आनन-फानन में प्रशासन ने प्रतिमा लगवाई। मगर दलितों के साथ धोखा कर डॉ. अंबेडकर से मिलती जुलती किसी और की प्रतिमा लगवा दी। इन सभी मुद्दों को लेकर वह 15 मई को कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगी।
जिन्ना को महापुरुष बताकर क्या गलत किया
सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि आजादी में जिन लोगों ने योगदान दिया। उनका सम्मान होना चाहिए। जिन्ना भी महापुरुष थे। यह बात कहकर कुछ गलत नहीं किया है। सांसद ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़े जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि चुनाव अभी बाद में है। चुनाव आने पर उनका नामांकन भी होगा और चुनाव चिह्न भी स्पष्ट हो जाएगा।