{"_id":"5b4c37b54f1c1b40748b4f47","slug":"saudi-airlines-gave-odor-briyani-to-hajj-passengers-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस एयरलाइंस ने हज यात्रियों को लंच में दी बदबूदार बिरयानी, हज हाउस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एयरलाइंस ने हज यात्रियों को लंच में दी बदबूदार बिरयानी, हज हाउस में हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हज यात्रा के दूसरे दिन रविवार को यात्रियों को लंच पैकेट में बदबूदार बिरयानी व मटन कोरमा परोसा गया। इससे नाराज तीन सौ यात्रियों ने परिवारीजनों के साथ मिलकर हज हाउस में जमकर हंगामा किया। बाद में वे भूखे ही एयरपोर्ट रवाना हो गए। इधर, राज्य हज कमेटी ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ता देख सऊदी एयरलाइंस के एमडी को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद लंच पैकेट के वितरण को रोककर नाश्ते का प्रबंध किया गया। बता दें, एयरलाइंस ने हज यात्रियों के भोजन व नाश्ते का ठेका राजधानी की मशहूर वाहिद बिरयानी को दिया है। हज हाउस में ठहरे तीन सौ हज यात्रियों को रविवार सुबह 11.35 बजे फ्लाइट नंबर एसवी 5916 से मदीना रवाना होना था।
वे हज हाउस में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सऊदी एयरलाइंस के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें नाश्ते के बजाय भोजन के पैकेट दिए गए। लोगों ने पैकेट खोला तो उसमें तेज बदबू आ रही थी। इससे कई यात्रियों को उल्टी होने लगी। मोहम्मद शफीक, राशिदा बानो, यासमीन, तुफैल अहमद व सबीहा खानम समेत दर्जनों हजयात्रियों ने इसकी शिकायत हज कमेटी के अधिकारियों से की।

ये समस्या पर्याप्त समय न मिलने से आई
अब भोजन की जगह सिर्फ नाश्ता ही देंगे
हजयात्रियों को अब लंच पैकेट की जगह सिर्फ नाश्ता दिया जाएगा। इसमें ताजे फल, जूस और स्नैक्स देने के निर्देश दिए गए हैं। - जका उल्लाह, एमडी, सऊदी एयरलाइंस
पर्याप्त समय नहीं मिलने से आई समस्या
एयरलाइंस के आदेश के तहत फ्लाइट से छह घंटे पहले लंच पैकेट उनके कार्यालय पहुंचा रहे थे। इसलिए गर्म बिरयानी व मटन कोरमा से बदबू आने की शिकायतें मिलीं। जबकि हम लंच पैकेट फ्लाइट से ठीक दो घंटे पहले पहुंचाना चाहते थे। - आबिद अली कुरैशी, संचालक, वाहिद बिरयानी