फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   satyapal singh and shiv pratap shukla secure place in modi cabinet expansion

मोदी कैबिनेट के विस्तार में यूपी के सुपर कॉप सहित दो लोगों को मिली जगह

Sun, 03 Sep 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Sep 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
satyapal singh and shiv pratap shukla secure place in modi cabinet expansion
शपथ लेते सत्यपाल स‌िंह
राष्ट्रपत‌ि भवन में केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार रविवार को हो गया।  रव‌िवार सुबह राष्ट्रपत‌ि भवन के दरबार हॉल में चार केंद्रीय मंत्र‌ियों का प्रमोशन हुआ वहीं 9 नए चेहरों को भी जगह दी गई। मंत्रिमंडल में दो नेता यूपी के भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यूपी के बागपत से डॉक्टर सत्यपाल स‌िंह और श‌िव प्रताप शुक्ला ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान और फिर पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी ने शपथ ली। इसके बाद सत्यपाल स‌िंह और अश्विनी कुमार चौबे सह‌ित डॉ. वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह, अलफोंस कन्नाथनम ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


सत्यपाल बागपत से बीजेपी सांसद हैं। उनका जन्म 29 नवंबर 1955 को बागपत के बसौली गांव में हुआ था। उन्होने डीयू से केम‌िस्ट्री में एमफिल किया था। 1980 में वह महाराष्ट्र कैडर से भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी 2014 को सत्यपाल ने वीआरएस ले लिया था। फरवरी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। लोकसभा चुनाव में उन्होंने अजित सिंह के खिलाफ दो लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।


शिव प्रताप शुक्ल यूपी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। विधान सभा से लगातार विधायक चुने गए हैं। वह पार्टी से लंबे समय से जुड़े हैं। इमरजेंसी के दौरान वह कई बार जेल भी जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed