{"_id":"6409711da7d1462b210fe88e","slug":"satish-kaushik-passed-away-he-was-very-attached-to-lucknow-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satish Kaushik: लखनऊ से हमेशा जुड़े रहे फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता सतीश कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satish Kaushik: लखनऊ से हमेशा जुड़े रहे फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता सतीश कौशिक
Thu, 09 Mar 2023 11:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:31 AM IST
सार
फिल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
यूपी में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में सतीश कौशिक (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उनकी कई फिल्मों के किरदार यूपी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
वह 2022 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी फिल्म कागज 2 की शूटिंग के लिए आए थे। नाटकों के सिलसिले में उनका अक्सर यूपी आना होता था।
वो 1976 में रंजीत कपूर के नाटक बिच्छू में हिस्सा लेने लखनऊ आए थे। अभिनेता अनिल रस्तोगी ने बताया की कुछ वर्ष पहले राय उमानाथ बली में आर्थर मिलर के लिखे नाटक 'द व्यू फ्राम द ब्रिज' में भी उन्होंने अभिनय किया था।
कौशिक पिछले महीने लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आए थे और सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्मों के निर्माण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की थी।
विज्ञापन
66 वर्षीय कौशिक की होली खेलने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हुआ।