{"_id":"581f4a224f1c1b5310b372cf","slug":"satish-chandra-mishra-targets-sp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा का तंज, सपाइयों के धन की लूट को लोहिया भी नहीं बर्दाश्त कर सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा का तंज, सपाइयों के धन की लूट को लोहिया भी नहीं बर्दाश्त कर सके
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Sun, 06 Nov 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यूपी की सपा सरकार पर जमकर हमले किए और कहा कि सपा में लूट के धन के बंटवारे पर झगड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि लूट के धन से जो रथ सपाइयों ने बनाया वो चार कदम भी नहीं चल सका और उन्हीं के पार्क के सामने खड़ा हो गया जिसे सपाई आदर्श पुरुष मानते हैं।
विज्ञापन
बसपा महासचिव रायबरेली के डीह में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा सपा की लूट खसोट व भ्रष्टाचार महापुरुष मनोहर लोहिया भी नहीं बर्दाश्त कर सके। जनता सुविधाओं के लिए भटक रही है और पूरा परिवार ऐशोआराम करने की जुगत तलाश रहा है। उन्होंने कहा कि सपाइयों ने जनता के गाढ़े धन से सैफई में अपने लिए एयरपोर्ट बनवाया है और जनता सुविधाओं के लिए भटक रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बारी-बारी से भाजपा व कांग्रेस पर भी हमले किए और कहा कि कांग्रेस के लिए यूपी में कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार ने कभी दिल्ली में आबोहवा खराब होने के लिए यूपी वालों को जिम्मेदार ठहराया था, ऐसे नेता को यूपी की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि काला धन लाने वाले आज कहीं नजर नहीं आ रहे है। सिर्फ झूठे वादे और अच्छे दिन लाने का सब्जबाग दिखाते रहे। अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।