फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojininagar is the state's new growth engine; jobs are being created: Dr. Rajeshwar Singh

Lucknow News: सरोजनीनगर प्रदेश का नया वृद्धि इंजन, सृजित हो रहे रोजगारः डॉ राजेश्वर सिंह

Sun, 14 Jun 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sarojininagar is the state's new growth engine; jobs are being created: Dr. Rajeshwar Singh
लखनऊ। सरोजनीनगर उत्तर प्रदेश के विकास का नया केंद्र बन रहा है। साथ ही निवेश, नवाचार, रक्षा उत्पादन और आधुनिक शहरीकरण का मॉडल बनकर उभर रहा है। यहां चल रही परियोजनाएं पूरे उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा दे रही हैं।
विज्ञापन

डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के विकसित यूपी के संकल्प को सरोजनीनगर साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश का बजट तेजी से बढा है साथ ही राज्य देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सरोजनीनगर को केंद्र में रखकर स्टेट कैपिटल रीजन विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना छह जनपदों के नियोजित विकास का आधार बनेगी। अमौसी क्षेत्र में 1,500 एकड़ में एयरो सिटी प्रस्तावित है, जो निवेश और पर्यटन का नया केंद्र बनेगी। सरोजनीनगर में 10,732 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश की पहली एआई सिटी विकसित की जा रही है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगी। अशोक लीलैंड का 10,000 करोड़ रुपये निवेश वाला ईवी बस निर्माण संयंत्र भी यहां स्थापित हो रहा है, जो हजारों युवाओं को रोजगार देगा। रक्षा औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत 1,500 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed