फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sariq also made fake marriage documents

Lucknow News: निकाह के जाली दस्तावेज भी बनाता था सारिक

Sat, 31 Jan 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sariq also made fake marriage documents
आरोपी सारिक खान।
लखनऊ। केजीएमयू की महिला रेजीडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी डॉ. रमीज के करीबी सारिक खान को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। सारिक आगरा की महिला डॉक्टर का धर्मांतरण कराने का गवाह था। उसने इसके लिए महिला पर दबाव भी बनाया था।
विज्ञापन


छानबीन में सामने आया है कि सारिक निकाह के जाली दस्तावेज भी तैयार करता था। धर्मांतरण के बाद महिलाओं का नया नाम रखा जाता था। उसी नाम पर जाली कागजात तैयार होते थे। पुलिस ने सारिक से पूछा कि अब तक उसने कितनी महिलाओं का धर्मांतरण कराया है। इस पर उसने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


धर्मांतरण के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि धर्मांतरण कराने वाले काजी की उम्र 90 पार है। वह गंभीर बीमारी से भी ग्रसित है। यही वजह है कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। सारिक के मोबाइल फोन से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन फोरेंसिक टीम के पास भेजा जाएगा। आरोपी ने काफी डाटा डिलीट कर दिया है। इसकी रिकवरी के बाद गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों का ब्रेन वॉश करता था रमीज : सारिक ने बताया कि उसके पिता अजहर की रमीज के पिता सलीमुद्दीन और काजी सैयद जाहिद हसन राणा से अच्छी दोस्ती थी। रमीज लड़कियों का ब्रेन वॉश करता था। वह पीड़िताओं को उनके धर्म की कमियां बताकर झांसे में लेता था। फिर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था। इसमें सारिक मदद करता था। सारिक ने रमीज के साथ मिलकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात भी कबूल की है।

ठिकाने बदलकर रह रहा था
पूछताछ में सारिक ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से वह ठिकाने बदल रहा था। वह दिल्ली, बरेली, पीलीभीत, उत्तराखंड और अन्य ठिकानों पर छिपा था। पुलिस ने आरोपी के मददगारों के बारे में भी पूछताछ की है। सारिक का कहना है कि वह निर्दोष है। साजिश के तहत उसे फंसाए जाने की बात कही। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में पीलीभीत पहुंची। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की गई है। सारिक का डॉ. रमीज और उसके माता-पिता से आमना-सामना कराया जाएगा।


पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की फिराक में था
एसीपी चौक ने बताया कि पीलीभीत के पंजाबियन गली मोहल्ला फील खाना निवासी सारिक विदेश भागने की फिराक में था। उसने पासपोर्ट भी बनवा लिया था। आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम था। पूछताछ में उसने बताया कि वह रमीज का दोस्त था। उसके कहने पर ही वह निकाह के जाली कागजात और अन्य व्यवस्थाएं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed