फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sapna Chaudhary appeared in Lucknow court today.

डांसर सपना चौधरी को राहत: कोर्ट ने मंजूर की अंतरिम जमानत, 25 मई को करना होगा आत्मसमर्पण

Tue, 10 May 2022 08:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 May 2022 08:49 PM IST
सार

मशहूर डांसर सपना चौधरी मंगलवार को लखनऊ कोर्ट में हाजिर हुईं। उन्हें कोर्ट से राहत मिली है। उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Sapna Chaudhary appeared in Lucknow court today.
कोर्ट पहुंची सपना चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डांस इवेंट के आयोजन के नाम पर टिकट बेचकर जनता से लाखों रुपये इकट्ठा करने के बाद कार्यक्रम रद्द करने के मामले में सपना चौधरी को कोर्ट से सशर्त अंतरिम जमानत मिल गई है। एसीजेएम शान्तनु त्यागी ने सपना चौधरी को 20-20 हजार की दो जमानतें और व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर 25 मई तक रिहा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने सपना चौधरी को 25 मई तक जमानत देते हुए कहा कि सपना हर तारीख पर कोर्ट में हाजिर होंगी। वह अपने जमानतदारों के और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराएंगी। साथ ही उनको दी गई अंतरिम जमानत का दुरुपयोग नही करेंगी। सपना चौधरी को फिर से 25 मई को कोर्ट में आत्मसमर्पण करना होगा।
विज्ञापन


इसके पहले सपना चौधरी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी देकर कोर्ट से गुजारिश की थी कि उन्हें इस मामले में हिरासत में लिया जाए जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में लेकर जमानत अर्जी पर सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट थाना आशियाना की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडेय, पहल इंस्टीट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया थ कि 13 अक्टूबर को दिन में तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में अन्य आरोपियों द्वारा सपना चौधरी समेत अन्य कलाकारों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

प्रति व्यक्ति 300 रुपये का टिकट बेचा गया था

कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रति व्यक्ति 300 रुपये का टिकट बेचा गया था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन रात्रि 10 बजे तक जब सपना चौधरी नहीं आईं तब लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट थाना आशियाना में दर्ज कराई गई।



इस मामले में विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडेय व रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ 20 जनवरी 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। वहीं सपना चौधरी के खिलाफ एक मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया जिस पर अदालत ने 26 जुलाई 2019 को संज्ञान लिया था। इस मामले में सपना चौधरी के अतिरिक्त अन्य आरोपियों की जमानतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed