{"_id":"6b007400eea8c470c5048219","slug":"57th-iffi-begins-in-goa-sai-pallavi-kartik-aaryan-ravi-kishan-attend-opening-ceremony-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IFFI: शुरू हुआ 57वां फिल्म फेस्टिवल, साई पल्लवी-कार्तिक और रवि किशन ने बढ़ाई रौनक; समारोह में क्या होगा खास?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI: शुरू हुआ 57वां फिल्म फेस्टिवल, साई पल्लवी-कार्तिक और रवि किशन ने बढ़ाई रौनक; समारोह में क्या होगा खास?
Fri, 20 Nov 2026 09:53 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:53 PM IST
सार
- गोवा में 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की शुरुआत हो गई है।
- इस नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया।
- इस मौके पर कार्तिक आर्यन, साई पल्लवी और रवि किशन जैसे कलाकार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की शुरुआत
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
शुक्रवार, 20 नवंबर से 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की शुरुआत हो गई है। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे समारोह में शामिल हुए। जानिए उन्होंने फेस्टिवल को लेकर क्या कहा।
रवि किशन ने की सिनेमा की तारीफ
फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने सिनेमा की ताकत पर बात की। उन्होंने कहा कि सिनेमा भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ता है। फिल्में अपनी कहानियों और भावनाओं के जरिए दर्शकों के दिल तक पहुंचती हैं।

Trending Videos
57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने कही ये बात
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी इस साल के IFFI की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिनेमा भाषा की सीमाओं को पार करता है और साझा मानवीय भावनाओं के जरिए दर्शकों को एक साथ लाता है। कार्तिक ने IFFI को अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों की फिल्मों का बड़ा उत्सव बताया।

साई पल्लवी भी हुईं शामिल
अभिनेत्री साई पल्लवी ने कहा कि IFFI जैसे फिल्म फेस्टिवल कलाकारों को सही दर्शक, प्रोत्साहन और प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा, 'हर फिल्म, हर कलाकार और कला के हर रूप को सही दर्शकों की जरूरत होती है, ताकि वे और बेहतर काम कर सकें। मुझे लगता है कि IFFI और ऐसे फिल्म फेस्टिवल कलाकारों को वह मंच देते हैं। यहां से उन्हें और प्रोत्साहन, ताकत और प्रेरणा मिलती है, जिससे वे आगे बढ़कर और बेहतर काम कर सकें।'

‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म के सीक्वल पर भी की बात
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी शुक्रवार, 20 नवंबर को गोवा में आयोजित 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिल्म के सिनेमाघरों में चलने, इसके संदेश और सीक्वल की संभावना को लेकर बात की।
निर्देशक ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ पिछले करीब 105 से 110 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। उन्होंने IFFI का हिस्सा बनने पर भी खुशी जाहिर की। विशाल ने इसे फिल्म की पूरी टीम के लिए गर्व का पल बताया।
57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
9 दिनों तक सिनेमा का जश्न मनाएगा गोवा
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 1600 करोड़ के करीब पहुंची 'रामायण', 'गॉडजिला माइनस जीरो' की खराब शुरुआत; 'ओम' की रही शानदार ओपनिंग
- इस साल IFFI की थीम 'स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स' रखी गई है, जिसका मतलब है सीमाओं से परे कहानियां।
- 57वें IFFI में इस बार दुनियाभर की फिल्मों को जगह दी गई है।
- महोत्सव में 86 देशों की 154 अंतरराष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी।
- इसके अलावा 75 भारतीय फिल्में भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी।
- यह फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक चलेगा।
- इस साल स्पेन को 'कंट्री ऑफ ऑनर' और रूस को 'पार्टनर कंट्री' बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 1600 करोड़ के करीब पहुंची 'रामायण', 'गॉडजिला माइनस जीरो' की खराब शुरुआत; 'ओम' की रही शानदार ओपनिंग