अनिल कपूर की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात: सिनेमा से AI तक हुई चर्चा; पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट
- अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।
- इस दौरान दोनों के बीच सिनेमा से लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।
- इस मुलाकात की तस्वीरें अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।
विस्तार
अनिल कपूर ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब मैं पहली बार भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिला था, तो हमारी बातचीत इतनी सहजता से आगे बढ़ी कि ऐसा लगा जैसे हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हों। पेरिस में उनसे दोबारा मिलना उसी गर्मजोशी की याद दिला गया।'
उन्होंने आगे लिखा, 'इतिहास से मिलने वाली सीख से लेकर उस भविष्य तक, जो हमारे बच्चे और पोते-पोतियां देखेंगे, यह बातचीत वाकई बहुत कुछ सिखाने वाली रही।'
अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट के आखिर में फ्रांस के राष्ट्रपति का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने भतीजे के साथ पेरिस में मिले प्यार और मेहमाननवाजी के लिए मैक्रों का आभार जताया। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी मुलाकात भारत में भी होगी।
अभिनेता ने लिखा, 'मेरे प्यारे इमैनुएल, आपकी मेहरबानी और मुझे व मेरे भतीजे को पेरिस में घर जैसा महसूस कराने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे हमारी दोस्ती की खुशी है और मैं भारत में आपका दोबारा स्वागत करने का इंतजार कर रहा हूं।'
देखें पोस्ट-
बता दें कि अनिल कपूर आखिरी बार आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 1600 करोड़ के करीब पहुंची 'रामायण', 'गॉडजिला माइनस जीरो' की खराब शुरुआत; 'ओम' की रही शानदार ओपनिंग
