Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Slams Maatrubhumi AI And VFX Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views

मातृभूमि: 'जवानों के दर्द पर ध्यान मत दो', सलमान ने AI-VFX की ट्रोलिंग करने वालों पर कसा तंज, कही ये बात

Fri, 20 Nov 2026 11:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Nov 2026 11:03 PM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। 
  • हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद इसके VFX और AI को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई। 
  • अब सलमान ने अपने ही अंदाज में इन ट्रोलिंग्स का जवाब दिया है।

विज्ञापन
Salman Khan Slams Maatrubhumi AI And VFX Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views
मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने ट्रेलर की आलोचना करने वालों पर तंज कसा। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में टोलर्स का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि उनकी वजह से ट्रेलर को महज तीन दिनों में 8.5 करोड़ व्यूज मिल गए।
विज्ञापन


AI और VFX की आलोचना पर क्या बोले सलमान खान?
फिल्म के VFX और AI के इस्तेमाल को लेकर हो रही आलोचनाओं पर सलमान ने खास तौर पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, 'हम एक फिल्म बना रहे हैं और हर कोई जानता है कि इसका नाम मातृभूमि है। यह हमारे देश के युवा जवानों और उनके परिवारों के बारे में है। लेकिन आप लोग उस पर ध्यान नहीं देते। इसके बजाय आप VFX और AI की बात कर रहे हैं। ये लोग कौन हैं? कहां से आए हैं? क्या ये AI विशेषज्ञ हैं या VFX विशेषज्ञ? 'देखिए, यहां सलमान खान अपने जैसे नहीं लग रहे हैं। यहां कोई और है।'
विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan Slams Maatrubhumi AI And VFX Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views
मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
मुझे पता है कि कौन ट्रोल कर रहा है
सलमान ने यह भी साफ किया कि वह खुद सोशल मीडिया पर आने वाले हर कमेंट पर नजर नहीं रखते हैं, लेकिन उनकी टीम उन्हें ट्रोलिंग्स के बारे में बताती रहती है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखा जाता है और जरूरत के मुताबिक काम भी किया जाता है।

हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब कुछ सीन असली लोकेशन पर शूट किए गए हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया, तो वहां VFX और AI का सवाल कहां से आता है।

सलमान ने आगे कहा, 'हर किसी को अच्छी चीजें पसंद आती हैं। मुझे पता है कि कौन ट्रोल कर रहा है और किस बात की ट्रोल कर रहा है, और हम उस पर काम करते हैं। लेकिन जिन शॉट्स में कुछ भी नहीं किया गया है और जिन्हें असली लोकेशन पर शूट किया गया है, उनमें VFX और AI कहां से आ गया? क्या आप समझते हैं?'
विज्ञापन

Salman Khan Slams Maatrubhumi AI And VFX Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब
जवानों के संघर्ष पर ध्यान देने की कही बात
सलमान ने अपनी बात खत्म करते हुए आलोचकों पर एक बार फिर तंज कसा।

उन्होंने कहा, 'प्लीज जवानों की भावनाओं और उनके संघर्षों पर बिल्कुल ध्यान मत दीजिए। उनकी निजी जिंदगी पर ध्यान मत दीजिए। यह मत देखिए कि सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति में उनके परिवार किन हालात से गुजरते हैं या उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनकी भावनाओं, उनके दर्द, उनके परिवारों या उनके बच्चों के संघर्षों पर ध्यान मत दीजिए। आप बस AI और VFX की जांच करते रहिए।'
विज्ञापन

Salman Khan Slams Maatrubhumi AI And VFX Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views
फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X
कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान
  • फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
  • वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
  • उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • वहीं, अभिनेता विजय राज फिल्म में कहानी सुनाने वाले की आवाज देंगे।
  • फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- IFFI: शुरू हुआ 57वां फिल्म फेस्टिवल, साई पल्लवी-कार्तिक और रवि किशन ने बढ़ाई रौनक; समारोह में क्या होगा खास?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed