वायरल वीडियो: 'हाथ मिलाओ, आपका फैन हूं', शाहिद कपूर को मिला ऐसा फैन कि सब हो गए हैरान; की अनोखी फरमाइश
- बॉलीवुड सितारों के अजब-गजब फैंस देखने को मिलते हैं।
- अब शाहिद कपूर के फैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है।
- जानिए ये वीडियो क्यों इतना वायरल हो रहा है और इसमें क्या खास है।
विस्तार
क्या है वीडियो में खास?
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहिद अपनी गाड़ी की ओर जाते दिख रहे हैं। इस बीच उनके पास एक छोटा फैन आ जाता है और उन्हें रोककर कहता है, 'हाथ मिलाओ ना, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' इसके बाद शाहिद रुककर उससे हाथ मिलाते हैं।
इसके बाद जब एक्टर गाड़ी में बेठने लगते हैं, तो फिर फैन उन्हें रोकता हुआ पैसे की मांग करता है और कहता है कि वो शाहिद का बहुत बड़ा फैन है, उनकी हर फिल्म थिएटर में देखता है, कुछ पैसे दे दो। फैन की इन हरकतों को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। एक यूजर ने फैन की हड़बड़ी को देखते हुए लिखा- 'अरे यार रुक जा बेटा रुक जा 2 मिनट ना सही तो 1 मिनट तो रुक जा (हंसने वाले इमोजी के साथ)।' इसके अलावा कई यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी के साथ वीडियो पर प्यार बरसाया।
देखें वीडियो-
- शाहिद का शेड्यूल फिलहाल काफी व्यस्त है।
- वे आने वाले दिनों में 'फर्जी' के सीजन 2 में नजर आएंगे, जिसमें विजय सेतुपति और केके मेनन भी हैं।
- इससे पहले वे फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आए थे, जिसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में थीं।
- इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था।
ये भी पढ़ें- रामायण: '3 नहीं, 5 भागों में...', अंजिक्य ने अगले पार्ट पर किया बड़ा खुलासा; कितनी हुई दूसरे हिस्से की शूटिंग?
