Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Meets French President Emmanuel Macron In Paris Discusses Cinema AI And Their Friendship

अनिल कपूर की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात: सिनेमा से AI तक हुई चर्चा; पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट

Fri, 20 Nov 2026 10:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Nov 2026 10:34 PM IST
सार

  • अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। 
  • इस दौरान दोनों के बीच सिनेमा से लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। 
  • इस मुलाकात की तस्वीरें अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। 

विज्ञापन
Anil Kapoor Meets French President Emmanuel Macron In Paris Discusses Cinema AI And Their Friendship
अनिल कपूर की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और इमैनुएल मैक्रों की इस मुलाकात के दौरान सिनेमा, संस्कृति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा और वास्तुकला जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अपनी दोस्ती और उनसे हुई बातचीत के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
Trending Videos

Anil Kapoor Meets French President Emmanuel Macron In Paris Discusses Cinema AI And Their Friendship
अनिल कपूर की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट
अनिल कपूर ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब मैं पहली बार भारत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिला था, तो हमारी बातचीत इतनी सहजता से आगे बढ़ी कि ऐसा लगा जैसे हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हों। पेरिस में उनसे दोबारा मिलना उसी गर्मजोशी की याद दिला गया।'

उन्होंने आगे लिखा, 'इतिहास से मिलने वाली सीख से लेकर उस भविष्य तक, जो हमारे बच्चे और पोते-पोतियां देखेंगे, यह बातचीत वाकई बहुत कुछ सिखाने वाली रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor Meets French President Emmanuel Macron In Paris Discusses Cinema AI And Their Friendship
अनिल कपूर की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
भारत में मिलने की जताई उम्मीद
अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट के आखिर में फ्रांस के राष्ट्रपति का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने भतीजे के साथ पेरिस में मिले प्यार और मेहमाननवाजी के लिए मैक्रों का आभार जताया। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी मुलाकात भारत में भी होगी।

अभिनेता ने लिखा, 'मेरे प्यारे इमैनुएल, आपकी मेहरबानी और मुझे व मेरे भतीजे को पेरिस में घर जैसा महसूस कराने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे हमारी दोस्ती की खुशी है और मैं भारत में आपका दोबारा स्वागत करने का इंतजार कर रहा हूं।'

देखें पोस्ट-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


बता दें कि अनिल कपूर आखिरी बार आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 1600 करोड़ के करीब पहुंची 'रामायण', 'गॉडजिला माइनस जीरो' की खराब शुरुआत; 'ओम' की रही शानदार ओपनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed