{"_id":"5a2145f24f1c1baf678bf344","slug":"sanyukta-bhatiya-win-the-mayor-election-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के साथ लखनऊ की पहली महिला महापौर के तौर पर इतिहास में दर्ज संयुक्ता भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के साथ लखनऊ की पहली महिला महापौर के तौर पर इतिहास में दर्ज संयुक्ता भाटिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद प्रमाण पत्र का इंतजार करतीं संयुक्ता भाटिया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में लखनऊ के मेयर पद पर बीजेपी की सयुक्ता भाटिया ने जीत हासिल कर ली। इसी के साथ वह लखनऊ की पहली महिला मेयर बन गईं।
विज्ञापन
उन्होंने सपा की मीरा वर्धन को बड़े अंतर से हराते हुए यह जीत हासिल की। संयुक्ता भाटिया ने करीब एक लाख 31 हजार वोटों के अंतर से यह जीत हासिल की।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की 16 महापौर सीटों में 14 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। मेरठ और अलीगढ़ में बसपा ने महापौर पद की सीटों पर कब्जा जामा लिया।
विज्ञापन
1916 में नगर निगम बने लखनऊ में आज तक एक भी महिला महापौर नहीं चुनी गई थी। यह पहला मौका था जब लखनऊ नगर निगम को पहली महिला महापौर का बेशब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
इस सीट पर बसपा ने बुलबुल गौदियाल और कांग्रेस ने प्रेमा अवस्थी को टिकट दिया था।