फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sants annoyed with Champat

चंपत पर भड़के संत, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से हटाने की मांग

Tue, 15 Sep 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sants annoyed with Champat
चंपत पर भड़के संत, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से हटाने की मांग
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा उद्धव ठाकरे के समर्थन में दिए गए बयान पर अयोध्या के संत भड़क उठे।
सोमवार को हनुमानगढ़ी के सामने संतों ने चंपत राय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके बयान को अयोध्या और श्रीराम के खिलाफ बताया और उन्हें ट्रस्ट से हटाने की भी मांग की।
चंपत राय के रविवार को दिए बयान को साधु-संत रामनगरी और भगवान श्रीराम का अपमान बता रहे हैं। आक्रोशित संतों ने कहा कि चंपत राय को अयोध्या में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें उद्धव का समर्थन करना है तो वे महाराष्ट्र चले जाएं।
विज्ञापन

चंपत राय को इसका भी ध्यान नहीं रहा कि उद्धव सरकार में संतों की पुलिस के सामने हत्या की गई थी। विरोध करने वालों में निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास, संत राजूदास, महंत दिलीप दास त्यागी, मनीराम दास पहलवान, संत देवेश दास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिया था बयान...
चंपत राय ने अयोध्या के संतों द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विरोध किए जाने को गलत ठहराया था। रविवार देर शाम कारसेवकपुरम में अपने आवास पर कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि किसमें इतना दम है कि वह उद्धव को अयोध्या आने से रोक सके। किसकी मां ने दूध पिलाया है कि वो उद्धव का सामना कर सके। गत दिनों हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने कहा था कि उद्धव ठाकरे यदि अयोध्या आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed