फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjit kidnapped murder case: Sanjit's family met SP supremo Akhilesh Yadav, help of two lakhs

अखिलेश से मिले अपह्रत संजीत यादव के परिजन, इंसाफ दिलाने का आग्रह

Fri, 28 Aug 2020 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Aug 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Sanjit kidnapped murder case: Sanjit's family met SP supremo Akhilesh Yadav, help of two lakhs
संजीत के परिजनों से मिलते अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को कानपुर से अपहृत संजीत यादव के पिता चमन सिंह, मां कुसमा देवी और बहन रुचि यादव ने मुलाकात कर न्याय दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बजाय पुलिस उल्टे परिवारीजनों को ही परेशान कर रही है। इतनी बुरी सरकार दुबारा सत्ता में नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


अखिलेश ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार इस परिवार को 50 लाख रुपये की मदद दे तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ  से संवेदना स्वरूप 2 लाख रुपये परिवारीजनों को दिए। इससे पूर्व सपा की ओर से इस परिवार को 5 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है। परिवार के लोगों ने बताया कि अभी तक संजीत की लाश भी नहीं मिली है। पिता ने कहा, हम और क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन


अमानवीयता, शव तक बरामद नहीं
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को ऐसा व्यवहार करना चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार उस पर भरोसा कर सके। पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पूरे घटनाक्रम का पता लगाए और शव बरामद कर परिवार को सौंप दे। उन्होंने कहा कि यह कैसी अमानवीय सरकार है कि एक परिवार के नौजवान सदस्य की हत्या के बाद उसका शव तक नहीं बरामद किया जा सका। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है। बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या हुई, महिला पीसीएस अधिकारी की मौत हुई। वाराणसी में दो लोगों को गोली मारी गई। बेखौफ  अपराधी हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे कर रहे हैं। सरकार इन पर नियंत्रण में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को संजीत यादव के केस का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की जाए। जनता के साथ न्याय हो, यह पुलिस और शासन का दायित्व है। जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है, लेकिन यहां तो लगता है प्रदेश बिना सरकार के चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed