{"_id":"5de8d57c8ebc3e54ee7993a8","slug":"sanjay-sinha-transferred-from-scert-director-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में संजय सिन्हा पर हुई थी कार्रवाई, गंभीर अनियमितताओं पर हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में संजय सिन्हा पर हुई थी कार्रवाई, गंभीर अनियमितताओं पर हटाया गया
Thu, 05 Dec 2019 03:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
गंभीर अनियमितताओं की शिकायतों पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक पद से हटाए गए संजय सिन्हा लंबे समय तक बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव रहे।
विज्ञापन
परिषद के सचिव से एससीईआरटी निदेशक के पद पर तबादले के बाद भी उनके पास सचिव का अतिरिक्त प्रभार रहा। वहीं, 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में गड़बड़ी होने पर सिन्हा के पास से परिषद सचिव का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया था।
विज्ञापन
सीमेट प्रयागराज की अपर निदेशक का भी तबादला
बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से बुधवार को जारी आदेश में संजय सिन्हा सहित दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमेट) प्रयागराज की अपर निदेशक सुत्ता सिंह को बेसिक शिक्षा निदेशालय में अपर निदेशक (शिविर) के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
वहीं एससीईआरटी से संबद्ध अपर निदेशक ललिता प्रदीप को अपर निदेशक राज्य अध्ययन शिक्षा संस्थान प्रयागराज, राज्य तकनीकी शैक्षिक संस्थान, राज्य शिक्षा संस्थान और आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री ने भी जताई थी नाराजगी
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने गत दिनों एससीईआरटी के कामकाज की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान द्विवेदी ने एससीईआरटी के निदेशक संजय सिन्हा से बीते एक वर्ष में किए गए कामकाज का ब्यौरा मांगा। समीक्षा के बाद द्विवेदी ने भी एससीईआरटी निदेशक के कामकाज से नाराजगी जाहिर की थी। द्विवेदी का कहना है कि एससीईआरटी के तहत प्रदेश के सभी डायट और कई संस्थाओं का काम होता है, वहां बीते एक वर्ष की स्थिति संतोषजनक नहीं थी।