फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Singh said, AAP will give 5 thousand unemployment allowance to the youth, two will rally in Lucknow, Kejriwal will make many big announcements

संजय सिंह बोले, नौजवानों को 5 हजार बेरोजगारी भत्ता देगी आप, दो लखनऊ में होगी रैली, केजरीवाल करेंगे कई बड़े एलान

Fri, 17 Dec 2021 10:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Dec 2021 10:22 AM IST
सार

पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जनवरी को लखनऊ आकर पार्टी के चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Sanjay Singh said, AAP will give 5 thousand unemployment allowance to the youth, two will rally in Lucknow, Kejriwal will make many big announcements
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसी भी दल से गठबंधन न होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब अपने दम पर अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो जनवरी को लखनऊ आकर पार्टी के चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से एक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केजरीवाल पार्टी की ओर से दूसरी गारंटी के तौर पर बेरोजगार नौजवानों को 5000 रुपये रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने और हर साल 10 लाख लोगों को नौकरी देने का एलान करेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी है। उन्होंने बताया कि पहली गारंटी के तौर पर आप ने प्रदेशवासियों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली व पुराने बकाये बिल को माफ करने और किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। अब केजरीवाल बेरोजगारी भत्ता और नौकरी देने की दूसरी गारंटी देकर प्रदेश के चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। सेवा योजना पोर्टल पर 34 लाख बेरोजगार युवकों ने अपना पंजीकरण करा रखा है। इसलिए आप ने इसे बड़ी समस्या मानते हुए बेरोजगारी भत्ता देने का फैसला किया है। आप की सरकार बनी तो 34 लाख बेरोजगारों को भत्ता के रूप में 1700 करोड़ रुपये प्रतिमाह और 20400 करोड़ रुपये सालाना खर्च होगा। इस प्रकार 550 लाख करोड़ रुपए के बजट में से 20400 करोड़ निकालना कोई असंभव काम नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जुमला नहीं बोलती, करके दिखाती है। आप पहली पार्टी है जिसने बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करने का दम दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के युवकों से आप की सरकार बनाने में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि आप सरकार बनाते हैं तो नौकरी मांगने पर लाठी नहीं खानी पड़ेंगे। जब तक नौकरी नहीं मिलती है तब तक बेरोजगारी भत्ता मिलता रहेगा। उन्होंने कहा केजरीवाल द्वारा घोषणा किए जाने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार गारंटी सभा का आयोजन किया जाएगा।


खुद के एफआईआर कराने को लेकर निशाना साधते हुए आप सांसद ने कहा कि चाहे जितना मुकदमा लिखवाइए, लेकिन बिना तथ्य व सबूत के झूठे मुकदमें तो मत लिखाइए। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 18 मुकदमे लिखे जा चुके हैं. लेकिन एक भी मुकदमें सूबत नहीं दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब घर पर पुलिस भेजकर पत्नी को डराया-धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed