फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Singh said Aam Aadmi Party will celebrate victory of Punjab in every street of UP

संजय सिंह बोले: यूपी के हर गली मोहल्ले में पंजाब के जीत का जश्न मनाएगी आम आदमी पार्टी

Fri, 15 Apr 2022 04:20 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 04:20 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के सभी नव निर्वाचित 403 विधायकों तो जीत की बधाई भी दी है।

विज्ञापन
Sanjay Singh said Aam Aadmi Party will celebrate victory of Punjab in every street of UP
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के चुनाव में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जीत से उत्साहित है। इसके लिए पार्टी ने यूपी के हर गांव, गली व मोहल्लों में पंजाब की जीत का जश्न मनाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में पार्टी ने शनिवार को प्रदेश भर में विजय जुलूस निकालने का कार्यक्रम तैयार किया है। सभी जिलों में जुलूस निकालने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पंजाब में आप को मिली जीत की वजहों को बताएंगे।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के सभी नव निर्वाचित 403 विधायकों तो जीत की बधाई भी दी है। आप सांसद ने कहा कि पंजाब में मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब आप को एक राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्वीकार करने लगी है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पंजाब की जीत के माध्यम से पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान यह संदेश में कामयाब रहे हैं कि संविधान के मुताबिक हर नागरिक को बराबरी का हक दिलाने के लिए काम करेंगे। इसी संदेश को अब यूपी में भी काम किया जाएगा और इसके लिए हर गांव स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed