{"_id":"5f4f53fc048a4a46b3166faa","slug":"sanjay-singh-attack-yogi-government-for-fir-against-caste-based-census","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय सिंह ने योगी सरकार पर किया हमला, पूछा- सरकार जातिवादी नहीं तो सर्वे से डर क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सिंह ने योगी सरकार पर किया हमला, पूछा- सरकार जातिवादी नहीं तो सर्वे से डर क्यों?
Wed, 02 Sep 2020 09:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि सरकार को लेकर जाति से संबंधित सर्वे उन्होंने करवाया है। अगर सरकार निष्पक्ष काम कर रही है तो इस सर्वे के नतीजों से डर क्यों रही है?
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने यह जानने के लिए एक सर्वे कराया कि यूपी की योगी सरकार जातिवादी है या नहीं है? इस सर्वे का रिजल्ट आने से पहले सरकार ने मेरे खिलाफ एक और मुकदमा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों, ब्राह्मणों और शोषितों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सर्वे का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में लाखों कॉल आईं।
विज्ञापन
63 प्रतिशत लोगों ने कहा कि योगी सरकार एक जाति विशेष के लिए काम कर रही है। 9 प्रतिशत ने जवाब देने से मना कर दिया जबकि 28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि योगी सरकार जाति विशेष के लिए काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में ब्राह्मणों और दलितों की हत्या करना अपराध नही लेकिन योगी सरकार जातिवादी हैं या नही इसका सर्वे कराना अपराध है।सरकार जातिवादी नही तो सर्वे से डर क्यों? सर्वे मैंने कराया हैं जांच में जनता का पैसा बर्बाद मत करो जो पूछना है मुझसे पूछो। "योगी जी का एक और मुकदमा" pic.twitter.com/JhQFQ2lMHz
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 2, 2020