{"_id":"5d79e1c58ebc3e015d44bc4e","slug":"sanjay-seth-and-surendra-nagar-filed-nomination-for-rajyasabha-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, निर्विरोध निर्वाचित होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, निर्विरोध निर्वाचित होना तय
Thu, 12 Sep 2019 12:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ और सुरेंद्र नागर ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर सुरेंद्र नागर ने कहा कि मैंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाए जाने के फैसले से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ और सुरेंद्र नागर अगस्त में इस्तीफा देकर भाजपा में आ गए थे। इनके इस्तीफे से खाली हुईं सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने इन्हीं दोनों को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
इस चुनाव में सपा व बसपा अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही हैं। ऐसे में सेठ और नागर का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। नामांकन के बाद 13 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 सितंबर को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।