फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Nishad wants Deoputy CM post after election in Uttar Pradesh.

यूपी: संजय निषाद की बड़ी मांग, यूपी चुनाव में मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए भाजपा

Wed, 23 Jun 2021 02:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jun 2021 02:01 PM IST
सार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को उप मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Sanjay Nishad wants Deoputy CM post after election in Uttar Pradesh.
संजय निषाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। अगर भाजपा ऐसा करती है इससे चुनाव में फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी। ये बातें संजय निषाद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कही। संजय निषाद ने दावा किया कि यूपी की 144 से अधिक विधानसभा की सीटों पर निषाद व उनकी अन्य उपजातियों का है दबदबा। यही जाति भाजपा को विजय दिलाती हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों में भी उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही है।

विज्ञापन

 

इसके पहले संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपनी मांगें रखी थी। संजय निषाद ने कहा कि अगर वो हमें खुश नहीं रखेंगे तो वो भी खुश नहीं रह पाएंगे। हम अपने आरक्षण के लिए भी लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निषाद ने मंगलवार शाम संवाददाताओं से कहा, "उत्तर प्रदेश में सभी जातियों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं इसलिए भाजपा को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए। इससे भाजपा को भी खुशी होगी और निषाद पार्टी भी खुश रहेगी।"

निषाद ने दावा किया "प्रदेश में 160 विधानसभा क्षेत्र निषाद बहुल हैं और 70 क्षेत्रों में निषाद समुदाय की आबादी 75 हज़ार से ज्यादा है। निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संकल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है। हमें मुख्यमंत्री ना सही, उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव में जाने से भाजपा को फायदा होगा।"


नड्डा से 16 जून को मुलाकात करके आए निषाद ने कहा, 'प्रदेश में 2022 के चुनाव में भाजपा-निषाद गठबंधन के तहत अपनी हिस्सेदारी के तहत निषाद पार्टी ने भाजपा से 160 सीटें देने को कहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed