फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Nishad expresses hia anger on not being inducted in central cabinet.

यूपी: मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से भड़के संजय निषाद, बोले- भाजपा गलती नहीं सुधारेगी तो 2022 में भुगतेगी

Thu, 08 Jul 2021 11:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jul 2021 11:47 AM IST
सार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि वह अभी तो भाजपा के साथ हैं पर अगर इसी तरह से निषादों की अनदेखी होती रही तो वो अपनी रणनीति पर विचार कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Sanjay Nishad expresses hia anger on not being inducted in central cabinet.
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसमें यूपी से सात सांसदों को मंत्री बनाया गया है पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे और संतकबीरनगर से सांसद प्रवीण निषाद को मंत्री नहीं बनाया गया। इस पर संजय निषाद ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद प्रवीण निषाद मेरे पुत्र जरूर हैं लेकिन वह भाजपा के सांसद हैं। प्रवीण की लोकप्रियता को देखते हुए उनको मंत्रिमंडल में जगह जरूर मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अगर कुछ सीटों पर प्रभाव रखने वाले अपना दल की अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है तो 160 सीटों पर प्रभाव रखने वाले निषाद समाज के बेटे को भी मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले से ही निषाद समाज भाजपा से कटा-कटा नजर आ रहा है और अगर भाजपा अपनी गलती नहीं सुधारती है तो इसकी कीमत उसे 2022 के विधानसभा चुनाव में चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तो हम भाजपा के साथ हैं लेकिन अगर भाजपा ऐसे ही निषादों की अनदेखी करती है तो आने वाले समय में हम अपनी रणनीति पर फिर से विचार करेंगे।

बता दें कि पहले दिए गए बयान में संजय निषाद ने कहा था कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। अगर भाजपा ऐसा करती है इससे चुनाव में फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट मं मंत्री पद की उम्मीद की थी पर उन्हें निराशा हाथ लगी।


संजय निषाद ने दावा किया था कि यूपी की 144 से अधिक विधानसभा की सीटों पर निषाद व उनकी अन्य उपजातियों का दबदबा है। यही जाति भाजपा को विजय दिलाती हैं। संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपनी मांगें रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed