फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Dutt to launch Net Zero campaign from Sarojini Nagar

Lucknow News: सरोजनीनगर से नेट जीरो अभियान का शुभारंभ करेंगे संजय दत्त

Wed, 18 Feb 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt to launch Net Zero campaign from Sarojini Nagar
संजय दत्त।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता के मकसद से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी। 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से होने वाले रोड शो की शुरुआत फिल्म अभिनेता संजय दत्त करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत संजय दत्त सरोजनीनगर क्षेत्र में एक भव्य रोड शो के माध्यम से नागरिकों और युवाओं से संवाद करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को पर्यावरण वीर का पुरस्कार देंगे। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व लोकतांत्रिक जागरूकता को समान प्राथमिकता दी जा रही है। नेट जीरो सरोजनीनगर अभियान इसी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उद्देश्य युवाओं और नव मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है। संजय दत्त इस अवसर पर युवाओं से अपील करेंगे कि वे मतदाता सूची में अपना नामांकन सुनिश्चित करें, अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाएं और लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण अधिकार मतदान का सक्रिय रूप से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed