{"_id":"0cc937e4c4014fa1df398f71be399e6c","slug":"sangeet-som-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत सोम को अभी नहीं मिलेगी जेल से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत सोम को अभी नहीं मिलेगी जेल से मुक्ति
टीम डिजिटल/मुजफ्फरनगर/देवबंद
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासुका हटने और जमानत मिलने के बावजूद सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम को अभी मुजफ्फरनगर जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
देवबंद के मानकी गांव के मामले में सोम को जमानत मिली। देवबंद जेल प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का हवाला देकर विधायक को मुजफ्फरनगर भेज दिया।
सरधना विधायक को फेसबुक पर कवाल की कथित वीडियो शेयर करने और नंगला मंदौड़ में भड़काऊ भाषण देने का आरोपी बनाया गया था।
दोनों ही मामलों में सीजेएम केपी सिंह और एसीजेएम द्वितीय सुंदरलाल की कोर्ट से उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि रासुका हटते ही शुक्रवार को संगीत सोम की जमानतें भर दी गईं।
पढ़ें-‘हिम्मत है तो मुजफ्फरनगर आकर दिखाएं आजम’
जेलर मिजाजी लाल यादव ने बताया कि जमानत हो जाने और रासुका हटने के कारण विधायक को देवबंद कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया था।
अनिल जिंदल ने बताया कि एसीजेएम देवबंद नवनीत लाल ने सुनवाई के बाद मानकी गांव में सात सितंबर को दिए गए भाषण की सीडी तलब की है।
अभियोजन ने इसके लिए समय की मांग की, जिस कारण अगली सुनवाई के लिए देवबंद में 11 नवंबर की तिथि तय कर दी गई है।
देवबंद उप कारागार प्रबंधन ने विधायक को प्रशासनिक व्यवस्थाओं का हवाला देकर वहां रखने से इंकार कर दिया। इस कारण सोम को देर शाम मुजफ्फरनगर जेल लाया गया।
नियमानुसार विधायक को सहारनपुर जिले की कारागार में ही रखा जाना चाहिए था। मुजफ्फरनगर से उन्हें सुबह रिहाई भी दे दी गई थी। जेलर ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कारण उन्हें यहां लाया गया है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए संगीत सोम
मानकी की हिंदू महापंचायत में आरोपी बनाए गए सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम को शुक्रवार को देवबंद की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों से संतुष्ट न होने पर एसीजेएम नवनीत लाल गिरि ने विधायक को 11 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्हें पहले देवबंद जेल लाया गया। उसके बाद वहां से मुजफ्फरनगर भेजा गया।
विधायक संगीत सोम पर से भले ही रासुका हटा ली गई है, लेकिन उन्हें देवबंद पुलिस ने मानकी की 17 जुलाई की महापंचायत में भी आरोपी बनाया हुआ है।
इसी मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सोम को लेकर एसीजेएम नवनीत लाल गिरि की अदालत में पेश करने के लिए पहुंची।
पुलिस ने कोर्ट में मानकी पंचायत की अधूरी सीडी पेश की। इस कारण अदालत ने पुलिस को पूरी सीडी लाने का आदेश दिया। पुलिस के विलंब से सीडी लाने के चलते शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अदालत ने सोम को 11 नवंबर को पुन: पेश करने का आदेश देते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
इसके बाद शाम करीब 5: 54 बजे पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक को देवबंद जेल में लेकर पहुंची।
वहां कुछ समय पश्चात प्रशासनिक व्यवस्था का हवाला देते हुए अदालत के आदेश पर सोम को मुजफ्फरनगर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।
एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने संगीत सोम को मुजफ्फरनगर जेल में स्थानांतरित किए जाने की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पहले देवबंद जेल भेजे जाने के आदेश हुए थे। बाद में अदालत ने प्रशासनिक व्यवस्था के चलते उन्हें मुजफ्फरनगर जेल भेजे जाने के आदेश दिए हैं।
लखनऊ की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें यहां