लखनऊ। सनातन समाज के लिए सनातन सर्टिफिकेशन व सील के लिए क्यूआर कोड बनाया गया है। इससे समाज के लोग अपने उत्पाद को बेचने के लिए हलाल सर्टिफिकेट की जगह सनातन सर्टिफिकेट का उपयोग कर सकेंगे। शनिवार को गोमतीनगर के विशालखंड सि्थत होटल में इस संबंध में राष्ट्रीय सनातन समिति की ओर से प्रेसवार्ता की गई।
मंगलौर से आए हुए कॉर्डिनेटर गणेश सिनोये ने बताया कि स्वच्छता, सुचिता और आवश्यकता अनुसार उत्पादों की पूरी जानकारी देने के लिए सनातन सर्टिफिकेशन व सील का क्यूआर कोड बनाया गया है। इसे शनिवार को जारी कर दिया गया है, जिससे लोग ऑनलाइन आवेदन कर सनातन सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे। साथ ही प्रमुख स्थानों पर ये क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। ताकि आसानी से सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकें। समिति के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण गौड़, विधिक सलाहकार विनय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महेश शर्मा, लोकभारती के रामबदन दुबे, हिंदू जागरण मंच के राजेंद्र मिश्रा, विहिप के आरडी मौर्य, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के बॉबी गुप्ता, राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के कुलदीप सनातनी विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विशालखंड सि्थत होटल में राष्ट्रीय सनातन समिति की ओर से प्रेसवार्ता।

विशालखंड सि्थत होटल में राष्ट्रीय सनातन समिति की ओर से प्रेसवार्ता।

विशालखंड सि्थत होटल में राष्ट्रीय सनातन समिति की ओर से प्रेसवार्ता।