फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samwad 2025 Lucknow Minister of State for Higher Education Rajni Tiwari gave mantra of success to students

Samwad 2025: लखनऊ 'संवाद' में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने दिया सफलता का मंत्र, जानें क्या कहा

Thu, 17 Apr 2025 05:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: लखनऊ में अमर उजाला 'संवाद' कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी पहुंचीं। जिन्होंने शिक्षा के मुद्दे पर बात की। कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियां अपने-अपने विचार रख रही हैं।
 

विज्ञापन
Samwad 2025 Lucknow Minister of State for Higher Education Rajni Tiwari gave mantra of success to students
उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला का 'संवाद' कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीति से जुड़ी हस्तियां पहुंचीं। वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी पहुंचीं। 

विज्ञापन


मंत्री रजनी तिवारी ने दिए सफलता के मंत्र
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि अगर किसी को आगे बढ़ना है तो हमको अपनी दिनचर्या को सुधारना होगा। सुबह सोचना होगा कि पूरे दिन हमें क्या करना है और मैं भी उसको लेकर काम करती हूं। मुझे लगता है कि मैं सारे कामों को सही ढंग से कर पाती हूं।
विज्ञापन


'शिक्षा को लेकर आप लोग क्या कर रहे हैं?' 
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रजनी बोलीं, मैं सबसे पहले अमर उजाला को धन्यवाद देना चाहती हूं। अमर उजाला के 77 वर्ष पूरे होने पर आपको बधाई देना चाहती हूं। अमर उजाला को लोग कई चीजों के लिए काफी पसंद करते हैं। जब से केंद्र में और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही कि देश आगे कैसे बढ़े और कैसे प्रदेश आगे बढ़े। किस तरह से हमारे युवा आगे बढ़ें इसके लिए अनेक योजनाएं बनाईं। जब आपने मुझसे ये सवाल किया तो मुझे याद आ रहा है कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारे युवाओं की क्षमता को पहचानना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'2047 तक हमारा देश विकसित होगा'
संवाद कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बनेगा। उसमें सबसे बड़ा योगदान युवाओं का होगा। उसको लेकर सरकार ने योजनाएं बनाई हैं। उसके ऊपर काम भी चल रहा है। अगर आप युवाओं, किसानों और महिलाओं की बात करें तो हर किसी का विकास हो रहा है। हमारा देश जल्द ही विकसित होगा। 


आगे कहा कि मेरी हॉबी सबसे पहले आपका अखबार पढ़ना है। सुबह सुबह सबसे पहले अखबार पढ़ती हूं। इसके बाद सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक होती है। फिर लोगों से मिलने का सिलसिला शुरू होता है। मेरी दिनचर्या सुबह से ही शुरू हो जाती है। युवाओं और लोगों को भी यही सलाह दूंगी। वो भी अपनी दिनचर्या पर काम करें। 

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवाद', आठ ग्राफिक्स में पढ़िए सीएम योगी का पूरा संबोधन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed