फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samman Nidhi reached the account of 3.27 lakh farmers

Lucknow News: 3.27 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Thu, 27 Jul 2023 07:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi reached the account of 3.27 lakh farmers
कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए किया प्रेरित
फोटो संख्या 39
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले के तीन लाख 27 हजार 411 किसानों के खाते में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त पहुंच गई। पैसा पहुंचने पर किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए। एक लाख से ज्यादा किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंच पाई, क्योंकि उन्होंने अभी तक केवाईसी, भू सत्यापन और आधार फीडिंग का कार्य नहीं कराया।
कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषकों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अन्न श्री मिलेटस योजना एवं गो आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह ने किसानों की समस्याओं निस्तारण भी किया गया। वैज्ञानिक डॉ. आरके कनौजिया, डॉ. एके तिवारी, डॉ. एसवी सिंह, डॉ. दीपक कुमार मिश्रा, डॉ. दीपाली चौहान ने किसानों को समसामयिक खेती से संबंधित जानकारी भी दी। इस मौके पर अनिल कुमार, पंकज मिश्रा, अखिलेश तिवारी, वासुदेव, वेदप्रकाश मौजूद रहे। उधर, राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सुरेंद्र मौर्य, नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने 140 कृषकों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में चार लाख 86 हजार किसानों की कुल संख्या है। इसमें से तीन लाख 27 हजार 491 किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंच गई है। कुल 65.498 करोड़ रुपये जिले के लिए आवंटित हुए और दो-दो हजार रुपये किसानों के खाते में पहुंचे हैं। शेष एक लाख से ज्यादा किसानों से ई-केवाईसी, भू सत्यापन और आधार फीडिंग कराने के लिए कहा गया है, ताकि उनके खाते में भी सम्मान निधि का पैसा पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed