फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sambhav portel starts for power crisis in Uttar Pradesh.

Sambhav portel: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए संभव पोर्टल शुरू

Thu, 19 May 2022 01:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 May 2022 01:07 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि संभव पोर्टल एक बहुविधिक मंच है, जो जनता से संबंधित समस्याओं का पंजीकरण व त्वरित निस्तारण करेगा। इसके जरिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

विज्ञापन
sambhav portel starts for power crisis in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को शक्ति भवन में ‘संभव’ पोर्टल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की योजनाओं, जन शिकायतों, विभागीय मुद्दों, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की सतत, सक्षम व प्रभावी निगरानी के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभव पोर्टल एक बहुविधिक मंच है, जो जनता से संबंधित समस्याओं का पंजीकरण व त्वरित निस्तारण करेगा। इसके जरिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। अगर किसी भी उपभोक्ता को शिकायत लेकर लखनऊ आना पड़े तो उसके खर्च की भरपाई भी संबंधित अधिकारी को करना पडे़गा। स्थानीय, जिला, क्षेत्रीय स्तर की जन शिकायतों का निस्तारण नहीं होता और वह राज्य स्तर तक पहुंचती हैं तो इसे स्थानीय स्तर पर निस्तारण की व्यवस्था में कमी माना जाएगा। वहीं जिन उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण होना होगा, उन्हें भी इस पोर्टल के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता से लेकर मंत्री तक करेंगे जनसुनवाई
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि संभव पोर्टल में की गई व्यवस्था के तहत जिला स्तर पर माह के प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक अधिशासी अभियंता और दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक सर्किल स्तर पर अधीक्षण अभियंता जनसुनवाई करेंगे। डिस्कॉम स्तर पर प्रबंध निदेशक माह के प्रत्येक मंगलवार को 10:00 से 12:00 बजे तक और प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को विभागीय मंत्री व उच्चाधिकारी राज्य स्तर पर 12:00 बजे से जनसुनवाई करेंगे। इसी प्रकार की व्यवस्था नगर विकास विभाग में भी लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने 20 शिकायतों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा
ऊर्जा मंत्री ने पोर्टल की शुरुआत करते हुए पूरे प्रदेश से टेस्ट केस के रूप में 20 शिकायतों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed